देश

Balasore Train हादसे पर बड़ा खुलासा, Coromandel Express के गलत ट्रैक पर जाने से हुआ हादसा!

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 3, 2023, 05:37 PM IST

Balasore Train Accident Latest Update: ओडिशा के बालासोर जिले में शुक्रवार शाम कोरोमंडल एक्सप्रेस और बेंगलुरु-हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन के पटरी से उतरने और एक मालगाड़ी से टकराने से जुड़े रेल हादसे में मृतक संख्या शनिवार को बढ़कर 261 हो गई।

Balasore Train Accident Latest Update: Balasore ट्रेन हादसे को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि Signal फेल होने के कारण कोरोमंडल एक्सप्रेस गलत ट्रैक पर चली गई थी, जिसकी वजह से ट्रेनों की आपस में भिड़ंत हो गई।

ओडिशा ट्रेन हादसे में कितनी मौतें

ओडिशा के बालासोर जिले में शुक्रवार शाम कोरोमंडल एक्सप्रेस और बेंगलुरु-हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन के पटरी से उतरने और एक मालगाड़ी से टकराने से जुड़े रेल हादसे में मृतक संख्या शनिवार को बढ़कर 261 हो गई। देश के सबसे भीषण रेल हादसों में शामिल इस दुर्घटना में करीब 1,000 यात्री घायल हुए हैं। भारतीय रेलवे ने इस हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं।

नींद की आगोश में थे यात्री

इस साल की सबसे घातक ट्रेन दुर्घटनाओं में से एक ओडिशा रेल हादसा शुक्रवार शाम 7 बजे के आसपास हुआ। इस समय लगभग यात्री सो रहे थे या सोने की तैयारी कर रहे थे। अधिकारियों और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शाम 6 बजकर 50 मिनट से 7 बजकर 10 मिनट के बीच कुछ ही मिनटों में यह भीषण त्रासदी हुई।

ओड़िशा ट्रेन एक्सीडेंट का कारण

रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा प्रारंभिक जांच के बाद जो विवरण सामने आया, उससे ऐसा प्रतीत होता है कि सिग्नल में फॉल्ट के कारण यह हादसा हिआ है। ओडिशा ट्रेन दुर्घटना की रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि जिस लाइन पर दोनों ट्रेनें टकराईं, वह "आंशिक रूप से जीर्णशीर्ण" थी। रिपोर्ट में कहा गया है कि कोरोमंडल एक्सप्रेस शुक्रवार शाम करीब 7 बजे बालासोर में बहनागा बाजार रेलवे स्टेशन के पास गलत सिग्नल के कारण एक लूप लाइन में घुस गई। रिपोर्टों के अनुसार रेलवे की जांच में पाया गया है कि 12841 (कोरोमंडल एक्सप्रेस) के लिए मेन लाइन के लिए सिग्नल दिया गया था और वापस ले लिया गया था। लेकिन ट्रेन लूप लाइन में प्रवेश कर गई और लूप लाइन पर मालगाड़ी से टकरा गई और पटरी से उतर गई।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article