PT Usha: भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी उषा बुधवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पहुंचीं और प्रदर्शनकारी पहलवानों से मुलाकात की। यहां पिछले 11 दिनों से पहलवान यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। पीटी उषा के दौरे से एक दिन पहले मंगलवार को प्रदर्शनकारी पहलवानों ने मामले की जांच में देरी को लेकर रोष जताया था। पढ़ें पूरी खबर
Manish Sisodia:दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने अपनी पत्नी की सेहत का हवाला देते हुए अंतरिम जमानत के लिए दिल्ली हाई कोर्ट का रुख किया है। आम आदमी पार्टी के नेता को 26 फरवरी को केंद्रीय जांच ब्यूरो ने राजधानी में शराब नीति 2020-2021 में भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया था।
Go First Insolvency : पैसों की तंगी से जूझ रही गो फर्स्ट एयरलाइंस ने मंगलवार को एनसीएलटी के सामने दिवालिया होने के लिए अप्लाई कर दिया। कंपनी ने अगले दो दिनों के लिए अपनी सभी उड़ानें भी रद्द कर दी हैं। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई यात्रियों की शिकायत है कि उन्होंने गो फर्स्ट के साथ अपना टिकट बुक किया था, पर उनके लिए लास्ट मोमेंट पर कोई अरेंजमेंट नहीं किया जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर
Sharad Pawar : राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के मुखिया मंगलवार को जब पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे तो किसी ने इस बात की उम्मीद नहीं की होगी कि वह अपने पद से इस्तीफा दे देंगे। राकांपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से इस्तीफे की पवार की घोषणा से सभी चकित हो गए। पवार ने अपने इस्तीफे की वजह भी बताई और कहा कि वे अपना ध्यान महाराष्ट्र एवं देश के मुद्दों पर केंद्रित करेंगे। पढ़ें पूरी खबर
Go First Flights : आर्थिक संकट के चलते अगले तीन दिन के लिए गो फर्स्ट की उड़ानें रद्द हो गई हैं। इसके विमान दिल्ली एयरपोर्ट पर खड़े हैं। गो फर्स्ट की उड़ाने रद्द होने से सैंकड़ों यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोग सोशल मीडिया के जरिए अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। इस बीच नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने भी गो फर्स्ट को नोटिस जारी कर उससे जवाब मांगा है। पढ़ें पूरी खबर
UP Nikay Chunav: उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव के लिए पहले दौर का प्रचार थम चुका है। भारतीय जनता पार्टी, समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी ने प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी। खास तौर पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने धुआंधार प्रचार किया। नगर निकाय चुनाव के पहले दौर का अभियान मंगलवार को प्रयागराज, झांसी और लखनऊ में जनसभाओं के साथ थम गया। पढ़ें पूरी खबर
Bilkis Bani Case: बिलकिस बानो केस में अगली सुप्रीम कोर्ट में अगली सुनवाई 9 मई को होनी है। लेकिन उससे पहले की सुनवाई में दोषमुक्त लोगों की अपील पर कड़ी प्रतिक्रिया जताई। दरअसल अदालत के सामने दोषमुक्त लोगों के वकीलों को जिरह में पेश होना था। लेकिन कागजात तैयार करने का हवाला दे पेश नहीं हुए। दोषियों की ओर से पेश कई वकीलों ने बानो की याचिका पर नोटिस तामील नहीं किए जाने पर आपत्ति जताई। पढ़ें पूरी खबर
Weather Update: उत्तर भारत में मौसम में लगातार बड़ा बदलाव हो रहा है। कभी बारिश तो कभी गर्मी का सिलसिला जारी है। मई के महीने में हल्की सर्दी का अहसास हो रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में 4 मई तक बारिश, ओलावृष्टि और बिजली गिरने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने कहा है कि 3 और 4 मई को यूपी के अधिकतर जिलों में आंधी और अचानक तेज हवाएं (30-40 किमी प्रति घंटे) चलने की प्रबल संभावना है। पढ़ें पूरी खबर
AI generated fake voice calls: साइबर अपराधी लूट एवं ठगी का नया-नया तरीका निकाल रहे हैं। वे बेहद शातिर हो चुके हैं। लोगों को अपना शिकार बनाने के लिए वे ऑर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (IA) का इस्तेमाल करने लगे हैं। चौंकाने वाली इस ठगी का खुलासा ऑनलाइन सेक्युरिटी फर्म मैकएफी के एक सर्वे में हुआ है। इस सर्वे के मुताबिक साइबर ठगों के फर्जी कॉल का करीब 83 प्रतिशत भारतीय हुए हैं और उन्हें पैसे की चपत लगी। पढ़ें पूरी खबर
