देश

Weather Update: अगले कुछ दिनों तक जारी रहेगा बारिश का सिलसिला, जानिए आपके इलाके में कैसा रहेगा मौसम

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated May 3, 2023, 10:27 AM IST

मौसम विज्ञान विभाग ने उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में 4 मई तक बारिश, ओलावृष्टि और बिजली गिरने की संभावना जताई है। जानिए बाकी राज्यों का हाल।

Image

अगले कुछ दिनों तक जारी रहेगा बारिश का सिलसिला

Photo : BCCL

Weather Update: उत्तर भारत में मौसम में लगातार बड़ा बदलाव हो रहा है। कभी बारिश तो कभी गर्मी का सिलसिला जारी है। मई के महीने में हल्की सर्दी का अहसास हो रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में 4 मई तक बारिश, ओलावृष्टि और बिजली गिरने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने कहा है कि 3 और 4 मई को यूपी के अधिकतर जिलों में आंधी और अचानक तेज हवाएं (30-40 किमी प्रति घंटे) चलने की प्रबल संभावना है।

यूपी का मौसम अपडेट

सहारनपुर, मेरठ, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, अमरोहा, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा, बलरामपुर, बस्ती, सिद्धार्थनगर, गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, महराजगंज, संभल, बदायूं में बारिश और तूफान की संभावना है।

राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग ने राजस्थान के कई इलाकों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है कि सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण अगले तीन दिनों तक कई क्षेत्रों में आंधी और बिजली गिरेगी। इस बीच बादल छाए रहने से राजस्थान में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई और तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया।

हिमाचल का मौसम अपडेट

मौसम विभाग ने 6 मई तक हिमाचल प्रदेश में कई स्थानों पर आंधी और बिजली गिरने का येलो अलर्ट जारी किया है। 2 मई को शिमला, जोगिंद्रनगर, डलहौजी, मनाली, पच्छाद, चंबा, सुंदरनगर, सिहुंता, मशोबरा, सोलन में हल्की से मध्यम बारिश हुई थी।

बेमौसम बारिश से किसान और फल उत्पादक बहुत परेशान हैं क्योंकि बारिश और ओलावृष्टि से खड़ी फसलों और फलों को नुकसान पहुंच सकता है। आईएमडी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, तटीय आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और पुडुचेरी, पंजाब, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, केरल और लक्षद्वीप में कई स्थानों पर 2 मई को बारिश हुई।

पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश

इन राज्यों में बारिश पश्चिमी विक्षोभ के कारण हो रही है, क्योंकि एक चक्रवाती परिसंचरण हरियाणा और पड़ोस के निचले क्षोभमंडल स्तरों पर स्थित है। आईएमडी ने कहा कि 5 मई की रात से एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है। इस बीच, आईएमडी ने कहा कि 6 मई, 2023 के आसपास दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र विकसित होने की संभावना है।

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

'यूनिफॉर्म के पीछे भी एक इंसान है, जिसका अपना परिवार...', CJP प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस ने लिखा इमोशनल ओपन लेटर

'यूनिफॉर्म के पीछे भी एक इंसान है, जिसका अपना परिवार...', CJP प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस ने लिखा इमोशनल ओपन लेटर

पंजाब के CM भगवंत मान से जुड़े भ्रष्टाचार के आरोपों की CBI जांच का मामला, सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस शील नागू सुनवाई से हुए अलग

पंजाब के CM भगवंत मान से जुड़े भ्रष्टाचार के आरोपों की CBI जांच का मामला, सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस शील नागू सुनवाई से हुए अलग

केरल हाईकोर्ट का पूर्व CM पिनराई विजयन को बड़ा झटका: CMRL मामले में FIR दर्ज करने के आदेश, राज्य सरकार की SIT रद्द

केरल हाईकोर्ट का पूर्व CM पिनराई विजयन को बड़ा झटका: CMRL मामले में FIR दर्ज करने के आदेश, राज्य सरकार की SIT रद्द

आप इसलिए पूरा शहर बंद नहीं कर सकते क्योंकि आप प्रदर्शन संभाल नहीं सकते- ट्रेनें रद्द होने और मेट्रो बंद होने का मुद्दा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट

आप इसलिए पूरा शहर बंद नहीं कर सकते क्योंकि आप प्रदर्शन संभाल नहीं सकते- ट्रेनें रद्द होने और मेट्रो बंद होने का मुद्दा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट

CJP Protest: 'मेट्रो शट डाउन, रेलवे शट डाउन, इंटरनेट शट डाउन...', प्रदर्शन से पहले की पाबंदियों पर अभिजीत दीपके ने कसा तंज

CJP Protest: 'मेट्रो शट डाउन, रेलवे शट डाउन, इंटरनेट शट डाउन...', प्रदर्शन से पहले की पाबंदियों पर अभिजीत दीपके ने कसा तंज