Kal Ka Mausamm (कल का मौसम कैसा रहेगा): उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में धीरे-धीरे ठंड का प्रभाव बढ़ रहा है। कई इलाकों में सुबह और देर शाम कोहरे के चलते आम जनजीवन पर व्यापक असर पड़ रहा है। सड़क यातायात और ट्रेनों की आवाजाही पर भी कोहरे का असर देखने को मिल रहा है। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के साथ पारा शून्य से नीचे चला गया है, जिससे ठिठुरन बढ़ गई है। पूर्वी हवाओं के प्रभाव के चलते आज से 27 नवंबर तक केरल और माहे के साथ ही तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में कई जगहों पर बारी बारिश की संभावना है। जबकि देश के पश्चिम हिस्से और सेंट्रल इंडिया के मौसम में फिलहाल बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। चलिए जानते हैं कल का मौसम कैसा रहेगा।
कोहरा बढ़ाएगा परेशानी
ठंड बढ़ने के साथ उत्तर भारत के कई इलाकों में कोहरे की समस्या भी बढ़ गई है। कई क्षेत्रों में सुबह और देर रात के समय घने कोहरे ने सड़क यातायात और रेल सेवाओं पर असर डाला है। आज छत्तीसगढ़ में घने कोहरे की चेतावनी IMD ने दी है। आज यानी बुधवार 24 नवंबर से 26 नवंबर तक हिमाचल प्रदेश और 27 नवंबर तक पंजाब में घने कोहरे की चेतावनी दी गई है। जबकि गुरुवार 26 और 27 नवंबर को हरियाणा, चंडीगढ़ के साथ ही दिल्ली में भी घने कोहरे की चेतावनी दी गई है।
सेंट्रल इंडिया में कल तक गिरेगा पारा
कल और इस हफ्ते के दौरान देश के पश्चिमी हिस्से के साथ ही सेंट्रल इंडिया में भी मौसम में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। हालांकि, कल तक सेंट्रल इंडिया के तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट देखने को मिल सकती है। इसके बाद तापमान में कोई बदलाव देखने को नहीं मिलेगा।
पूर्वी भारत में ठंड और बढ़ने का अनुमान
बात पूर्वी भारत की करें तो यहां गुरुवार 26 नवंबर तक तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट देखने को मिल सकती है। हालांकि, इसके बाद तापमान में कोई बड़ा बदलाव आने की उम्मीद नहीं है। इसके अलावा देश के अन्य हिस्सों के तापमान में अगले 7 दिनों में किसी तरह के बदलाव की उम्मीद नहीं है।
आंध्र, तमिलनाडु, पडुचेरी में 7 दिन बारिश
तटीय आंध्र प्रदेश के साथ ही यनम, रायलसीमा और तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 24 से 30 नवंबर तक कई क्षेत्रों में बारिश की संभावना है। केरल और माहे में 29-30 नवंबर, लक्ष्यद्वीप में आज और 30 नवंबर को, तटीय व दक्षिण अंदरूनी कर्नाटक में 28 नवंबर तक और तेलंगाना में आज और कल बारिश की चेतावनी IMD ने दी है।
आंधी-तूफान जैसे हालात
आज से 28 नवंबर तक तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के कई इलाकों में आंधी-तूफान के साथ बिजली चमकने और इस दौरान हवा की गति 30-50 किमी प्रति घंटे रहने का अनुमान है। झौंकों के साथ यहां हवा की रफ्तार 60 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। केरल और माहे के साथ लक्ष्यद्वीप में भी 27 नवंबर तक हवा की रफ्तार 30-40 किमी प्रति घंटे और झौंकों के साथ 50 किमी तक पहुंच सकती है। तटीय आंध्र प्रदेश और यनम के साथ रायलसीमा में भी 28 नवंबर तक ऐसे ही हालात रहने का अनुमान है।
