देश

UP चुनाव: सीट शेयरिंग पर कांग्रेस-सपा के बीच साढ़े 3 घंटे मंथन, नहीं बनी बात! राम गोपाल बोले-फैसला होने तक जारी रहेगी बातचीत

26 सीटें देने की चर्चा पर प्रतिक्रिया देते हुए यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अराधना मिश्रा मोना ने कहा कि 'ऐसी कोई जानकारी नहीं है। आज पहले राउंड की चर्चा हुई है। जल्द ही हम दूसरे राउंड की बैठक करेंगे। मैंने स्पष्ट रूप से कहा है कि सभी सीटों पर चर्चा होगी। इस बात पर उनका भी यही मत है और हमारा भी यही मत है कि हर सीट पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

Image

सीट बंटवारे पर साढ़े तीन घंटे चली सपा-कांग्रेस की बैठक।

SP-Cogress meeting: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे पर मंगलवार को समाजवादी पार्टी और कांग्रेस की बैठक हुई। इस बैठक में सीट बंटवारे पर कोई अंतिम फैसला नहीं हो पाया। दोनों ही पार्टियों ने कहा कि बैठक सकारात्मक रही। सपा समिति के प्रमुख रामगोपाल यादव ने कहा कि सीट बंटवारे पर जल्द से जल्द फैसला होगा। अगली दो बैठकों में सीट बंटवारे पर फैसला हो जाएगा। सपा नेता ने कहा कि शादियों का मौसम होने की वजह से अगली बैठक में थोड़ी देरी हो सकती है। बता दें कि सपा ने यूपी में चुनाव लड़ने के लिए कांग्रेस को 26 सीटें देने की पेशकश की है। इस पेशकश पर कांग्रेस में नाराजगी देखी गई है।

जल्द ही हम दूसरे राउंड की बैठक करेंगे-आराधना मिश्रा

26 सीटें देने की चर्चा पर प्रतिक्रिया देते हुए यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अराधना मिश्रा मोना ने कहा कि 'ऐसी कोई जानकारी नहीं है। आज पहले राउंड की चर्चा हुई है। जल्द ही हम दूसरे राउंड की बैठक करेंगे। मैंने स्पष्ट रूप से कहा है कि सभी सीटों पर चर्चा होगी। इस बात पर उनका भी यही मत है और हमारा भी यही मत है कि हर सीट पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। जहां तक आज की बैठक की बात है, यह करीब साढ़े तीन घंटे चली। गठबंधन की सकारात्मक घोषणा होने तक यह प्रक्रिया जारी रहेगी'

अगली दो बैठकों में सब तय हो जाएगा-गौतम

कांग्रेस नेता राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि 403 सीट्स बहुत होती है ,आधी सीट्स से ज्यादा पर हम चर्चा कर चुके है ,बाकि सीट्स पर भी चर्चा की जाएगी। दोनों दलों के बीच काफी सकारात्मक चर्चा हुई है। अभी बात पूरी हो नहीं पाई है लेकिन आप भरोसा रखिए अगले दो बैठकों में सब तय हो जाएगा।

सकारात्मक माहौल में बातचीत-मसूद

आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी (SP) के साथ सीट शेयरिंग को लेकर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा, 'अभी तो बैठकें शुरू हुई हैं। हर एक सीट पर चर्चा होगी। सीट-दर-सीट बातचीत की जाएगी। इसके बाद ही प्रत्येक सीट को लेकर स्थिति तय होगी। हर चुनाव में राजनीतिक नैरेटिव अलग होता है, मुद्दे अलग होते हैं और माहौल भी अलग होता है। हमारा गठबंधन मजबूत होगा और मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगा। बातचीत सकारात्मक माहौल में चल रही है।'

जीत हासिल करने के लिए होते हैं गठबंधन-अखिलेश

बातचीत पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, 'बातचीत जारी है। हमारी पार्टी के वरिष्ठ नेता और जिन्हें इन चर्चाओं की जिम्मेदारी सौंपी गई है, वे इस प्रक्रिया में लगे हुए हैं। आखिर क्या बातचीत हो रही है? कितनी सीटों पर सहमति बन रही है और दूसरी पार्टी कितनी सीटें जीत सकती है? ये सभी बातें अभी विचाराधीन हैं, इसलिए फिलहाल कुछ भी निश्चित तौर पर कहना मुश्किल है। गठबंधन सिर्फ और सिर्फ जीत के उद्देश्य से किए जाते हैं। गठबंधन का मकसद जीत हासिल करना होता है।'

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article