पहले दो मैच में खामोश रहने वाले वैभव सूर्यवंशी ने यूएई के खिलाफ इतिहास रच दिया है। दोहा में खेले जा रहे एसीसी एशिया कप राइजिंग स्टार्स के एक मैच में वैभव ने पहले 16 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया और फिर 28 गेंद में शतक पूरा कर लिया। यह लिस्ट ए में सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड है। उन्होंने अपनी पारी में छक्कों की झड़ी लगा दी और 16 छक्के जड़े। वैभव ने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज जैक फ्रेजर मैकगर्क का रिकॉर्ड तोड़ दिया जिन्होंने 29 गेंद में यह कारनामा किया था। वैभव की विस्फोटक पारी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने अपने 100 में से 90 रन केवल बाउंड्री में बटोरे।
लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड
वैभव सूर्यवंशी (28 गेंद, यूएई के खिलाफ)जैक फ्रेजर मैकगर्क (29 गेंद, तस्मानिया के खिलाफ)
