देश

Top News Today, 19 April 2023: भारत ने इस मामले में चीन को पछाड़ा, बना दुनिया में नंबर 1, पढ़ें आज शाम तक की बड़ी खबरें

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Apr 19, 2023, 06:14 PM IST

Top News Headlines Today in Hindi, Aaj ki Taza Khabar 19 April 2023: आज शाम छह बजे तक के प्रमुख समाचार आपके लिए पेश कर रहे है। भारत आबादी के मामले में चीन को पछाड़ कर दुनिया में नंबर वन हो गया है। कांग्रेस ने कर्नाटक चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की। जानिए देश दुनिया की बड़ी खबरें।

Image

पढ़ें आज शाम तक की बड़ी खबरें

Photo : Times Now Digital

Top News Today, 19 April 2023: भारत आबादी के मामले में दुनिया में पहले नंबर पर पहुंच गया है। चीन को पछाड़ दिया है। भारत की आबादी बढ़कर 142.86 करोड़ हो गई है। चीन की आबादी फिलहाल 142.57 करोड़ है। कर्नाटक चुनाव 2023 के लिए कांग्रेस 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की। यूपी निकाय चुनाव के कांग्रेस प्रत्याशी ने अतीक अहमद के लिए भारत रत्न की मांग की। मोदी कैबिनेट ने नेशनल क्वांटम मिशन को मंजूरी दी। उधर भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने पूर्वी भारत में कुछ दिन और लू चलने की भविष्यवाणी की है जबकि उत्तर-पश्चिम भारत में अगले तीन दिनों में बारिश की संभावना है। ममता बनर्जी ने कहा है- अगर यह साबित हो जाता है कि टीएमसी को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा गंवाने के बाद मैंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को फोन किया, तो मैं इस्तीफा दे दूंगी। पढ़िए, आज के अहम समाचार:-

भारत आबादी के मामले में पहले पायदान पर पहुंच गया है। ऐसा इसलिए, क्योंकि भारत की आबादी बढ़कर 142.86 करोड़ हो गई है और इसी के साथ उसने चीन को भी पछाड़ दिया है। यह जानकारी बुधवार (19 अप्रैल, 2023) को संयुक्त राष्ट्र के ताजा आंकड़ों में दी गई। यूएन के विश्व जनसंख्या ‘डैशबोर्ड’ (मंच) के मुताबिक, चीन की आबादी फिलहाल 142.57 करोड़ है, जबकि अपने इंडिया की 142.86 करोड़ है।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 के लिए कांग्रेस ने स्टार प्रचारक की लिस्ट जारी की। इस लिस्ट में 40 नेताओं के नाम हैं। प्रमुख नामों में काग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, डीके शिवकुमार, पूर्व सीएम सिद्दारमैया हैं।

उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव 2023 में कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमार सिंह उर्फ रज्जू भैया ने अतीक अहमद को शहीद बताकर विवाद खड़ा कर दिया और गैंगस्टर से नेता बने अतीक को भारत रत्न देने की मांग की। कांग्रेस प्रत्याशी ने कहा कि अतीक अहमद शहीद हो गए। इसलिए उनके पार्थिव शरीर को तिरंगे में लपेटकर सुपर्द ए खाक के लिए लेकर जाना चाहिए था।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने ने सिनेमेटोग्राफी एक्ट 2023 पर कहा कि फिल्‍म जगत, कलाकारों और प्रशंसकों से जुड़ा हुआ निर्णय लिया गया है। बहुत समय से मांग थी कि पायरेसी पर कुछ किया जाए। आज कैबिनेट ने अनुमति दी है कि संसद के आने वाले सेशन में सिनेमेटोग्राफ एक्ट 2023 लाया जाएगा।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की चीफ ममता बनर्जी ने कहा है- अगर यह साबित हो जाता है कि टीएमसी के राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा गंवाने के बाद मैंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को फोन किया, तो मैं इस्तीफा दे दूंगी।

सेम सेक्स में शादी पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई जारी है। शादी की वैधता वाले मुद्दे पर अदालत में पक्ष और विपक्ष दोनों तरफ से दिलचस्प दलील पेश की जा रही है। बता दें कि इस केस में कुल 15 याचिकाएं दायर की गई हैं। अर्जी के जरिए याची अदालत से जीवन, स्वतंत्रता के अधिकार का हवाला देकर सभी संवैधानिक पहलुओं पर विचार करने की दरख्वास्त लगाई है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, पूर्वी भारत में हीटवेव की स्थिति अभी तीन दिनों के बाद कम होने की संभावना है, जबकि उत्तर-पश्चिम भारत में अगले तीन दिनों में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी हिमालय क्षेत्र के कुछ क्षेत्रों में आज भारी वर्षा होने की संभावना है, जिसमें हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड जैसे राज्य शामिल हैं। बता दें की हिमाचल प्रदेश के कई जगहों पर बर्फबारी भी हो रही है।

दुनिया पर अपना दबदबा बनाने के लिए चीन समय-समय पर अपनी धौंस दिखाता है। कभी पड़ोसी देशों की संप्रभुता पर सवाल उठाता है तो कभी घातक हथियारों की नुमाइश कर अपनी आंखें तरेरता है। अब देशों की जासूसी करने के लिए उसने एक सुपरसोनिक ड्रोन बनाया है।

2023 में कुल 4 ग्रहण लगेंगे। जिनमें दो सूर्य ग्रहण होंगे तो 2 चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan)। साल का पहला ग्रहण सूर्य ग्रहण होगा जो 20 अप्रैल 2023 को लगेगा। ये एक संकर सूर्य ग्रहण है जिसे अंग्रेजी में हाइब्रिड सूर्य ग्रहण (Hybrid Surya Grahan) कहा जाता है। ये ग्रहण 10 साल बाद लगने जा रहा है।

रामानुज सिंह
रामानुज सिंह author

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल ... और देखें

End of Article