देश

पश्चिम बंगाल: बलात्कार और हत्या का आरोपी पुलिस एनकाउंटर में ढेर, क्राइम सीन रिकंस्ट्रक्शन के दौरान घटना

पुलिस ने बताया कि 11वीं कक्षा की छात्रा शनिवार (24 अक्टूबर) रात को गाईघाटा में एक बाजार के पास आयोजित संगीत कार्यक्रम में शामिल होने के बाद लापता हो गई थी। इस मामले में आरोपी प्रह्लाद दास को गिरफ्तार किया गया था।

Image

रेप व मर्डर आरोपी एनकाउंटर में मारा गया (फाइल फोटो)

Photo : PTI

West Bengal News: पश्चिम बंगाल में बलात्कार और हत्या के आरोपी पुलिस एनकाउंटर में मारा गया है। उत्तर 24 परगना के बनगांव में यह ताजा घटना सामने आई है। इस मामले में भी पुलिस आरोपी प्रह्लाद दास को करीब 3-3:30 बजे के बीच जब क्राइम सीन रिकंस्ट्रक्शन किया जा रहा था तभी आरोपी ने पुलिस के सर्विस रिवाल्वर लेकर पुलिस पर कुछ राउंड फायरिंग की। उसके बाद एक तालाब में कूदा और भागने की कोशिश की। तब पुलिस ने भी आत्मरक्षा में गोली चलाई, जो आरोपी को लगी। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

11वीं कक्षा की छात्रा से दुष्कर्म और हत्या

पुलिस ने बताया कि 11वीं कक्षा की छात्रा शनिवार (24 अक्टूबर) रात को गाईघाटा में एक बाजार के पास आयोजित संगीत कार्यक्रम में शामिल होने के बाद लापता हो गई थी। रविवार सुबह, स्थानीय लोगों को पड़ोस में रहने वाले एक दूर के रिश्तेदार के घर के पिछले हिस्से में उसका शव मिला, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। शुरुआती जांच से पता चला है कि लड़की, जो अपने नाना-नानी के साथ रहती थी, शनिवार (24 अक्टूबर) रात करीब 10:30 बजे एक फोन कॉल आने के बाद कार्यक्रम से निकल गई थी। बाद में उसके साथ बलात्कार किए जाने और उसकी हत्या कर दिए जाने की घटना सामने आई। इसी मामले में प्रह्लाद दास को गिरफ्तार किया गया था।

Pooja Mehta
पूजा मेहताauthor

पूजा मेहता एक वरिष्ठ टेलीविज़न पत्रकार हैं, जिन्हें रिपोर्टिंग का लगभग 15 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने राजनीति, आतंकवाद, आंतरिक संघर्ष, रक्षा, पर्यावरण और अपराध पर व्यापक रिपोर्टिंग की है, विशेष रूप से पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर राज्यों पर गहरा फोकस रखते हुए। संघर्षग्रस्त इलाकों से उनकी ज़मीनी रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों की गहन समझ उन्हें पैनी दृष्टि और विश्वसनीय विश्लेषण के लिए अलग पहचान दिलाती है। वह प्रमाणित Defence Correspondent हैं और अमेरिकी विदेश विभाग के प्रतिष्ठित International Visitor Leadership Program (IVLP) की एलुमनी भी हैं, जिससे विदेशी नीति, सुरक्षा और सामरिक मामलों में उनकी विशेषज्ञता और मजबूत हुई है।

और पढ़ें
End of Article