इलेक्शन

Congress Star Campaigners List: कर्नाटक चुनाव में राहुल गांधी समेत करेंगे 40 नेता प्रचार, देखें कांग्रेस स्टार प्रचारकों की लिस्ट

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Apr 19, 2023, 05:04 PM IST

Congress Star Campaigners List Karnataka: कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 के लिए कांग्रेस ने स्टार प्रचारक की लिस्ट जारी की। इस लिस्ट में 40 नेताओं के नाम है।

Image

कर्नाटक चुनाव 2023: कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की लिस्ट

Photo : Twitter

Congress Star Campaigners List Karnataka: कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 के लिए कांग्रेस ने स्टार प्रचारक की लिस्ट जारी की। इस लिस्ट में 40 नेताओं के नाम है। प्रमुख नामों में काग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, डीके शिवकुमार, पूर्व सीएम सिद्दारमैया हैं। कांग्रेस ने चुनाव आयोग को अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची सौंपी है।

ये हैं कांग्रेस के मुख्य स्टार प्रचारक

इसमें खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा, केसी वेणुगोपाल, जयराम रमेश और रणदीप सुरजेवाला, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और कई अन्य नेताओं के नाम शामिल हैं। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डीके शिवकुमार, अभिनेता एवं पूर्व सांसद राज बब्बर, पूर्व किक्रेटर एवं पूर्व सांसद मोहम्मद अजहरुद्दीन, भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बी.वी. और कुछ अन्य नेताओं को भी स्टार प्रचारक बनाया गया है।

Congress Star Campaigners List Karnataka

कर्नाटक चुनाव के लिए कांग्रेस प्रचारकों की लिस्ट

कांग्रेस ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए गत 25 मार्च को 124 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की थी। गत छह अप्रैल को जारी कांग्रेस की दूसरी सूची में उसके 41 उम्मीदवार के नाम थे। कांग्रेस ने गत 15 अप्रैल को 43 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की थी। कांग्रेस ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को सात उम्मीदवारों की अपनी चौथी सूची जारी की, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टर का नाम भी शामिल है। शेट्टर हाल में भारतीय जनता पार्टी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए थे। कांग्रेस अब तक कुल 216 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर चुकी है। अब उसे और 8 सीट पर उम्मीदवार घोषित करना शेष रह गया है। कर्नाटक की सभी 224 विधानसभा सीट के लिए 10 मई को मतदान होगा और मतगणना 13 मई को होगी।

गौर हो कि पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया इस विधानसभा चुनाव में वरुणा सीट के साथ-साथ इस निर्वाचन क्षेत्र से भी चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर कर चुके हैं। उनका नाम वरुणा विधानसभा सीट से उम्मीदवार के तौर पर घोषित किया जा चुका है। हाल में भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व उपमुख्यमंत्री लक्ष्मण सावदी को अथानी विधानसभा सीट से टिकट दिया गया है।

रामानुज सिंह
रामानुज सिंह author

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल ... और देखें

End of Article