देश

गुवाहाटी गोलीबारी: 5 की मौत, कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने उठाई निष्पक्ष जांच की मांग, CM हिमंता पर साधा निशाना

मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए गोगोई ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने लिखा कि इस घटना ने गुवाहाटी में आम लोगों की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था की स्थिति पर गंभीर चिंताएं खड़ी कर दी हैं।

Image

कांग्रेस नेता गौरव गोगोई।

Photo : ANI

Guwahati firing : असम की राजधानी गुवाहाटी के उलुबारी इलाके में होटल बिलास इन के पास हुई गोलीबारी की घटना में पांच लोगों की मौत हो गई। इस वारदात के बाद शहर में कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। असम प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई ने घटना पर गहरा दुख जताया और दोषियों को सजा दिलाने के लिए गहन जांच की मांग की। गौरव ने सीएम हिमंता बिस्वा सरमा पर भी निशाना साधा है।

कानून-व्यवस्था पर चिंता जताई

मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए गोगोई ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने लिखा कि इस घटना ने गुवाहाटी में आम लोगों की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था की स्थिति पर गंभीर चिंताएं खड़ी कर दी हैं। कांग्रेस नेता ने मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा पर निशाना साधते हुए कहा कि वे मुख्यमंत्री होने के साथ-साथ गृह मंत्री भी हैं, इसलिए उन्हें इस घटना की जिम्मेदारीलेनी चाहिए और बढ़ते अपराधों पर अधिक ध्यान देना चाहिए।

गोगोई ने प्रशासन से अपील की कि मामले की पूरी तरह जांच कराई जाए, दोषियों को न्याय के कटघरे में लाया जाए और ऐसे ठोस कदम उठाए जाएं, जिनसे भविष्य में इस तरह की त्रासदियां दोबारा न हों।

पुलिस की कार्रवाई

घटनास्थल से एम्बुलेंस और फॉरेंसिक साइंस लैबोरेटरी (FSL) की टीम को लौटते देखा गया। गुवाहाटी के पुलिस आयुक्त डॉ. पार्थ सारथी महंता ने बताया कि आरोपी घनकांत गोगोई को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक तौर पर पुलिस को संदेह है कि वारदात की जड़ होटल बिलास इन के लीज समझौते से जुड़ा संपत्ति विवाद है।

अस्पताल से जानकारी

गौहाटी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (GMCH) के प्रभारी प्रिंसिपल-सह-मुख्य अधीक्षक प्रो. (डॉ.) बाबुल कुमार बेजबरुआ ने बताया कि अस्पताल को घटना की सूचना रात करीब 9 से 9:30 बजे के बीच मिली, जिसके बाद अधिकारी तुरंत अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बताया कि बोरा सर्विस क्षेत्र में हुई घटना के बाद एक व्यक्ति को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया था। मृतक की पहचान लगभग 48 वर्षीय नारायण दास के रूप में हुई है। डॉ. बेजबरुआ के अनुसार, उनके होंठ पर चोट का निशान था। गोली शरीर के भीतर घुसी प्रतीत होती है, लेकिन बाहर निकलने का कोई घाव नहीं मिला।

हर पहलू की जांच कर रही पुलिस

पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। अधिकारियों के मुताबिक, घटना के सटीक कारणों और परिस्थितियों का पता लगाने के लिए आगे की पड़ताल जारी है। फिलहाल बाकी मृतकों की पहचान और घटना के पूरे घटनाक्रम को लेकर और जानकारी आना बाकी है।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article