देश

दे दूंगी इस्तीफा अगर साबित हुआ कि...अमित शाह का जिक्र कर बोलीं CM ममता बनर्जी

  • Compiled by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Apr 19, 2023, 05:34 PM IST

दरअसल, पश्चिम बंगाल में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने एक रोज पहले 18 अप्रैल, 2023 को दावा किया था कि निर्वाचन आयोग ने जब टीएमसी का राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा खत्म कर दिया था तो बनर्जी ने शाह को फोन कर उनसे फैसले को निरस्त करने का अनुरोध किया था, जबकि ममता ने अपने हालिया बयान के जरिए अधिकारी के दावे को सिरे से खारिज कर दिया।

Image

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी। (फाइल)

Photo : IANS

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की चीफ ममता बनर्जी ने कहा है- अगर यह साबित हो जाता है कि टीएमसी के राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा गंवाने के बाद मैंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को फोन किया, तो मैं इस्तीफा दे दूंगी।

दरअसल, सीएम की यह टिप्पणी उस संदर्भ में आई है, जिसमें बंगाल के नेता विपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने दावा किया था कि चुनाव आयोग (ईसी) ने जब टीएमसी का राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा खत्म कर दिया था तो बनर्जी ने शाह को फोन कर उनसे फैसले को निरस्त करने का अनुरोध किया था।

'2024 में 200 सीट का आंकड़ा न पार कर पाएगी BJP'

बुधवार (19 अप्रैल, 2023) को बंगाल राज्य सचिवालय में मीडिया से बातचीत के दौरान दीदी ने आगे यह भी बताया कि उनकी पार्टी का नाम ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस बना रहेगा। उन्होंने इसके अलावा दावा किया कि भाजपा 2024 के लोकसभा चुनाव में 200 सीटों का आंकड़ा पार नहीं कर पाएगी।

रॉय दिल्ली जाना चाहते हैं तो ये...बोलीं दीदी

मुकुल रॉय के मसले पर उन्होंने कहा- रॉय बीजेपी के विधायक हैं। अगर वह दिल्ली जाना चाहते हैं तो ये उनका मामला है। रॉय के बेटे सुभ्रांशु ने शिकायत दी थी कि वह लापता हैं...प्रशासन इस मामले को देखेगा। इस बीच, रॉय की ओर से बताया गया, "मैं अब टीएमसी का हिस्सा नहीं हूं। मैं पहले ही पार्टी से इस्तीफा दे चुका हूं।"

'बीमार हैं मुकुल', फैमिली ने बताया कौन सा है रोग

उधर, रॉय के परिवार का कहना है कि वे मनोभ्रंश और पार्किंसंस रोग से पीड़ित हैं। वैसे, रॉय गुमशुदगी की शिकायत दर्ज होने के बाद दिल्ली में नाटकीय रूप से सामने आए थे और उन्होंने दावा किया कि वह “भाजपा सांसद और विधायक” हैं और अमित शाह से मिलना चाहते हैं।

बीजेपी के टिकट पर 2021 में बंगाल चुनाव जीते थे रॉय

टीएमसी से अलग होने के बाद रॉय ने भाजपा के टिकट पर 2021 में बंगाल विधानसभा चुनाव जीता था, पर बाद में ममता के खेमे में वापस चले गए। उन्होंने भाजपा नेतृत्व के हाथों अपने साथ दुर्व्यवहार की शिकायत भी की थी। (पीटीआई, भाषा और एएनआई इनपुट्स के साथ)
अभिषेक गुप्ता
अभिषेक गुप्ताauthor

छोटे शहर से, पर सपने बड़े-बड़े. किस्सागो ऐसे जो कहने-बताने और सुनाने को बेताब. कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में पारंगत और "मीडिया की मंडी" में लगभग आठ साल का अनुभव. न्यूज, सिनेमा, बाइक्स और घूमने में दिलचस्पी.

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

आज की ताजा खबर, 10 सितंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: राजस्थान निकाय चुनाव के पहले चरण में 76.41 फीसदी मतदान, आकाश आनंद के खातिर BSP से बाहर हुए ससुर सिद्धार्थ...नोएडा एयरपोर्ट पर पहली विदेशी लैंडिंग, 3 रूसी सैन्य विमान आए

Times Now Exclusive: BRICS समिट के लिए शी जिनपिंग की भारत यात्रा पर आज होगा बड़ा ऐलान, 7 वर्षों में होगा भारत का अहम दौरा

Times Now Exclusive: BRICS समिट के लिए शी जिनपिंग की भारत यात्रा पर आज होगा बड़ा ऐलान, 7 वर्षों में होगा भारत का अहम दौरा

'बहन जी, आपकी एक-एक नसीहत मेरे लिए अंतिम शब्द', आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ ने राजनीति से लिया संन्यास

'बहन जी, आपकी एक-एक नसीहत मेरे लिए अंतिम शब्द', आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ ने राजनीति से लिया संन्यास

दिल्ली में मिलेंगे पीएम मोदी और पुतिन, S-400 की डिलीवरी, ब्रह्मोस-NG के अपग्रेड और Su-57 पर होगी अहम चर्चा

दिल्ली में मिलेंगे पीएम मोदी और पुतिन, S-400 की डिलीवरी, ब्रह्मोस-NG के अपग्रेड और Su-57 पर होगी अहम चर्चा

'ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट, अधिकारियों को निलंबित करने का रिकॉर्ड बनाना चाहता हूं', परियोजनाओं में देरी पर भड़के गडकरी

'ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट, अधिकारियों को निलंबित करने का रिकॉर्ड बनाना चाहता हूं', परियोजनाओं में देरी पर भड़के गडकरी