Gwalior News: ग्वालियर में कार्बाइड गन पर प्रतिबंध लगाए जाने के बाद पुलिस की छापेमारी लगातार जारी है। इसी कड़ी में पुलिस ने बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित राजा स्टील गोदाम पर छापा मारा। जहां से 600 किलो कैल्शियम कार्बाइड बरामद किया गया है। पुलिस के मुताबिक, केमिकल को छह ड्रमों में भरकर रखा गया था और इसे बिना लाइसेंस के गोदाम में स्टॉक किया गया था। पुलिस ने केमिकल को जब्त कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - Cyclone Arnab: बेहद गंभीर चक्रवाती तूफान में बदला ‘अर्नब’, कल सुबह आंध्र प्रदेश-यनम तट से टकराने का अनुमान
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दी दबिश
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि राजा स्टील गोदाम में कैल्शियम कार्बाइड रखा हुआ है। इसके बाद टीम ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मौके पर दबिश दी और गोदाम से करीब 600 किलो केमिकल जब्त किया। गोदाम का संचालन रिकेश पसरीजा द्वारा किए जाने की जानकारी सामने आई है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - Cyber Fraud नेटवर्क के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, फ्रीज खाते खुलवाने वाला वकील मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार
गोदाम संचालक गिरफ्तार, पूछताछ जारी
पुलिस के अनुसार, कैल्शियम कार्बाइड का भंडारण बिना लाइसेंस किया गया था। आशंका जताई गई है कि केमिकल को दीपावली से पहले खपाने की तैयारी थी। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया और गोदाम संचालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
ग्वालियर में कैल्शियम कार्बाइड के संग्रहण और बिक्री पर प्रतिबंध
गौरतलब है कि ग्वालियर जिले में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत कैल्शियम कार्बाइड के संग्रहण, क्रय और विक्रय पर प्रतिबंध लगाया गया है। कार्बाइड गन पर प्रतिबंध के बाद पुलिस इस तरह के भंडारण के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।
