Top News Today, 15 April 2023: आज शाम तक की बड़ी खबरें, पढ़ें देश-दुनिया में क्या-क्या हुआ

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Apr 15, 2023, 06:16 PM IST

Top News Headlines Today in Hindi, Aaj ki Taza Khabar 15 April 2023: आज शाम छह बजे तक के प्रमुख समाचार आपके लिए पेश कर रहे है। एनकाउंटर में ढेर हुए उमेश पाल हत्याकांड के आरोपी असद अहमद को आज सुपुर्द-ए- खाक कर दिया गया। केजरीवाल ने सीबीआई पूछताछ से पहले अपने-आप को कट्टर ईमानदार बताया। जापान पीएम पर बम से हमला हुआ। पढिया देश दुनिया की बड़ी खबरें।

Top News Today, 15 April 2023: एनकाउंटर में ढेर हुए उमेश पाल हत्याकांड के आरोपी असद अहमद को आज सुपुर्द-ए- खाक कर दिया गया। उसके जनाजे में न तो उसकी मां शामिल हो सकी और न ही उसका पिता अतीक अहमद। असद को एक बार देखने के लिए माफिया बाप हवालात में गिड़गिड़ाता रहा लेकिन इजाजत नहीं मिली। गुजरात में बीजेपी ने फिर आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका दिया। सूरत के 6 और पार्षद बीजेपी में शामिल हो गए। दिल्ली शराब घोटाले में सीबीआई की पूछताछ से एक दिन पहले अरविंद केजरीवाल ने मोदी सरकार और बीजेपी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अगर अरविंद केजरीवाल भ्रष्ट हैं तो इस दुनिया में कोई ईमानदार नहीं है। उधर जापान पीएम पर बम से हमला हुआ। पढ़िए, आज के अहम समाचार:-

Top News Headlines In Hindi, Top News Today In Hindi, Top News Headlines

Top News Headlines In Hindi : आज शाम तक की बड़ी खबरें

अतीक अहमद के तीसरे बेटे असद अहमद को प्रयागराज के कसारी मसारी कब्रिस्तान में दफना दिया गया। बीती रात उसके शव को दूसरे शूटर गुलाम के साथ लाया गया और औपचारिकता के बाद परिवार को सौंप दिया। अतीक अहमद ने पहले अपने बेटे की मौत के लिए खुद को जिम्मेदार बताया।

End of Feed