दुनिया

Sudan Violence: सूडान में भारतीयों को घर में रहने की सलाह, जारी है सेना और अर्द्धसैनिक बलों के बीच हिंसा, कई विमानों तबाह

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Apr 16, 2023, 02:15 AM IST

Sudan Violence: सूडान की आरएसएफ फोर्स ने कहा कि उसके बलों ने खार्तूम हवाईअड्डे पर नियंत्रण कर लिया है। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में कुछ हवाई जहाजों को जलते हुए भी देखा जा सकता है। तख्तापलट की इस कोशिश में सेना और अर्द्धसैनिक बलों की बीच भयंकर लड़ाई जारी है।

Image

Sudan violence: सूडान में भारतीयों को घर से नहीं निकलने की सलाह

Photo : AP
KEY HIGHLIGHTS
  • सूडान में तख्तापलट को लेकर जारी है हिंसा
  • इस हिंसा के दौरान तोपों का हो रहा इस्तेमाल
  • सेना के लड़ाकू विमान भी बरसा रहे थे बम

Sudan Violence: सूडान में तख्तापलट की कोशिश के बाद सेना और अर्द्धसैनिक बलों के बीच भयंकर हिंसा जारी है। सूडान की राजधानी खार्तूम में शनिवार को भयंकर गोलीबारी और विस्फोट होने की खबर है। एक वीडियो में लड़ाकू विमान भी बम बरसाते हुए देखे जा सकते हैं। सूडान में जारी हिंसा को देखते हुए भारत ने सूडान में रह रहे अपने नागरिकों को घरों के अंदर ही रहने के लिए कहा है।

भारतीय दूतावास का ट्वीट

सूडान में रहने वाले भारतीयों के लिए देश के दूतावास ने एडवाइजरी जारी की है। खार्तूम में स्थित भारतीय दूतावास ने एक ट्वीट में कहा- "गोलीबारी और झड़पों की सूचना के मद्देनजर, सभी भारतीयों को अत्यधिक सावधानी बरतने, घर के अंदर रहने और तत्काल प्रभाव से बाहर निकलने से रोकने की सलाह दी जाती है। कृपया शांत रहें और अपडेट की प्रतीक्षा करें।"ट

क्यों भड़की हिंसा

नियमित सेना में अर्धसैनिक रैपिड सपोर्ट फोर्स (RSF) के नियोजित एकीकरण को लेकर सैन्य नेता अब्देल फतह अल-बुरहान और उनके नंबर दो, अर्धसैनिक कमांडर मोहम्मद हमदान डागलो के बीच हफ्तों तक गहराते तनाव के बाद शनिवार को सूडान में हिंसा भड़क गई।

राजधानी में हमला

सूडान की राजधानी खार्तूम में, शहर के केंद्र और बहरी के पड़ोस सहित कई क्षेत्रों में भारी गोलीबारी की आवाज सुनी जा सकती है। रैपिड फोर्स मिलिशिया ने सेना पर दक्षिण खार्तूम में अपने एक ठिकाने पर हमला करने का आरोप लगाया है। आरएएफ ने दावा किया है कि उन्होंने शहर के हवाई अड्डे पर कब्जा कर लिया और देश के राष्ट्रपति आवास पर भी नियंत्रण स्थापित कर लिया है।

तोप और लड़ाकू विमानों से हमला

इस हिंसा में तोप और लड़ाकू विमानों का इस्तेमाल किया जा रहा है। लड़ाकू विमान आसमान से बम बरसा रहे हैं तो वहीं तोप सड़कों पर हमले कर रहे हैं। इसके साथ ही भयंकर गोलीबारी भी हो रही है।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article