लखनऊ

Shahjahanpur Accident: यूपी के शाहजहांपुर में बड़ा हादसा, पुल की रेलिंग तोड़कर नीचे गिरा ट्रैक्टर, 20 लोगों की मौत

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Apr 15, 2023, 05:23 PM IST

Shahjahanpur Road accident: यूपी के शाहजहांपुर में बड़ा हादसा हुआ। पुल की रेलिंग तोड़कर कर ट्रैक्टर नीचे गिरा। 20 लोगों की मौत हो गई।

Image

यूपी के शाहजहांपुर बड़ा सड़क हादसा

Photo : ANI
KEY HIGHLIGHTS
  • यूपी के शाहजहांपुर से बड़ा सड़क हदसा हुआ।
  • ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से 20 लोगों की मौत
  • पुल की रेलिंग तोड़कर कर नीचे गिरा ट्रैक्टर

Shahjahanpur Road accident: यूपी के शाहजहांपुर में तिलहर के बिरसिंहपुर गांव में एक ट्रैक्टर ट्रॉली के पुल से गिरकर गर्रा नदी में गिर जाने से एक दर्जन से अधिक लोगों के मरने की आशंका है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। सूत्रों के मुताबिक 20 लोगों की मौत हो गई है। अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक ये सभी लोग गर्रा नदी में जल भरने के लिए आए थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख जताया।

सीएम योगी ने ट्वीट कर दुख जताते हुए कहा कि जनपद शाहजहांपुर में दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। प्रशासनिक अधिकारियों को युद्ध स्तर पर राहत-बचाव कार्य संचालित करने व घायलों के समुचित उपचार हेतु निर्देश दिए हैं। प्रभु श्री राम से घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना है।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि घायलों को सरकारी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया है।

हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये जबकि घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता राशि दी जाएगी।

एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर मौजूद हैं। बचाव कार्य जारी है।

रामानुज सिंह
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article