देश

'हमने तो बड़े प्यार से पाला था, असद के सुपुर्द-ए- खाक में उसकी मां का ना होना मजबूरी'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलWritten by: ललित राय
  • Updated Apr 15, 2023, 01:31 PM IST

Asad Ahmed Funeral: अतीके बेटे असद को शनिवार को सुपुर्द-ए- खाक कर दिया गया। असद के एनकाउंटर के बाद उसके नाना ने कहा कि बड़े प्यार से पाला था। लेकिन खुदा को कुछ और ही मंजूर था।

Image

झांसी में एसटीएफ के साथ मुठभेड़ में मारा गया था असद

KEY HIGHLIGHTS
  • कसारी मसारी कब्रिस्तान में असद सुपुर्द-ए-खाक
  • अतीक को नहीं मिली इजाजत
  • असद के नाना-मौसा ने किया अंतिम क्रियाकर्म

Asad Ahmed Funeral: अतीक अहमद के तीसरे बेटे असद अहमद को प्रयागराज के कसारी मसारी कब्रिस्तान में दफना दिया गया। बीती रात उसके शव को दूसरे शूटर गुलाम के साथ लाया गया और औपचारिकता के बाद परिवार को सौंप दिया। अतीक अहमद ने पहले अपने बेटे की मौत के लिए खुद को जिम्मेदार बताया। हालांकि शव के आने के बाद वो चुप्पी साध गया। हालांकि उसके चाचा अशरफ ने चुप्पी तोड़ी और कहा कि वो को अल्लाह की चीज था और अल्लाह ने उसे अपने पास बुला लिया। बताया जा रहा है कि असद की मां भी शाइस्ता परवीन अंतिम संस्कार का हिस्सा होना चाहती थी। लेकिन कब्रिस्तान के चारों तरफ पुलिस का कड़ा पहरा रहा। इन सबके बीच असद के नाना ने चुप्पी तोड़ी है और उन्होंने कहा कि उसको बहुत प्यार से पाला था।

असद के बारे में कहा जाता है कि वो पढ़ने लिखने में तेज था। वो विदेश जाकर बैरिस्टर बनना चाहता था। लेकिन अतीक अहमद के पास्ट रिकॉर्ड को देखते हुए उसे वीजा नहीं मिला। इस तरह के हालात में धीरे धीरे वो रंगबाजी की दिशा में आगे बढ़ निकला।

असद को ऐसे दफनाया गया

बाद के दिनों में वो अपनी मां के साथ रैलियों में आने लगा, भाषण भी करता था। एक भाषण के दौरान उसने कहा था कि पिछले 21 सालों से उसका परिवार जुल्म का सामना करता रहा है।इलाके के लोग कहते हैं कि एक बार असद के हाथों में माउजर थी। अतीक ने देखा और कहा कि वाह तुम शेर के बेटे हो। गोलियां इतनी तेजी से चलाओ की दिल खुश हो जाए। ।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article