इलेक्शन

कांग्रेस ने उम्मीदवारों की तीसरी सूची की जारी, कोलार से सिद्धारमैया को टिकट नहीं

  • Authored by: ललित राय
  • Updated Apr 15, 2023, 02:53 PM IST

Congress third list for karnataka: 10 मई को कर्नाटक विधानसभा के लिए होने वाले चुनाव के लिए कांग्रेस ने उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की है।

Image

कांग्रेस ने उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की

KEY HIGHLIGHTS
  • कर्नाटक में 10 मई को मतदान
  • 13 मई को आएंगे नतीजे
  • वरुना सीट से सिद्धारमैया को टिकट

Congress third list for karnataka: कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की है। इस सूची की खास बात यह है कि कोलार से सिद्धारमैया को टिकट नहीं मिला है। वो अब वरुना सीट(Varuna assembly seat) से ही उम्मीदवार होंगे। इन सबके बीच हाल ही में बीजेपी छोड़कर आए पूर्व डिप्टी सीएम को कांग्रेस ने अठानी सीट से टिकट दिया है। कोलार सीट(kolar constituency) से के जी मंजूनाथ अपनी किस्मत आजमाएंगे। बता दें कि कोलार सीट को लेकर सस्पेंस बना हुआ था। लेकिन अब तीसरी सूची के साथ सस्पेंस खत्म हो चुका है। इन सबके बीच कर्नाटक के सीएम बी आर बोम्मई ने अपना नामांकन दाखिल किया।

सिद्धारमैया, कोलार सीट से भी किस्मत आजमाना चाहते थे। लेकिन जमीनी समीकरण उनके खिलाफ जा रहे थे। बताया जा रहा है कि स्थानीय स्तर पर कार्यकर्ता भी उनकी दावेदारी का विरोध कर रहे थे। इस बीच कुछ दिन पहले घटनाक्रम में डी के शिवकुमार को कांग्रेस अध्यक्ष पद से हटा दिया गया था। इस चुनाव के बारे में कांग्रेस का कहना है कि कट कमीशन खासतौर से 40 फीसद कमीशन की पहचान को खत्म करने का समय आ गया है। यही नहीं गुजरात के अमूल दूध को यहां के लोगों पर थोपा जा रहा है। नंदिनी, राज्य की पहचान है जिसे खत्म करने की कोशिश की जा रही है। लेकिन राज्य की जनता बीजेपी के चाल, चरित्र और चेहरे को समझ चुकी है और आने वाले 10 मई को कांग्रेस के पक्ष में फैसला सुनाने जा रही है।

ललित राय
ललित राय author

खबरों को सटीक, तार्किक और विश्लेषण के अंदाज में पेश करना पेशा है। पिछले 10 वर्षों से डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव है।और देखें

End of Article