लखनऊ

एक बार असद को देख लेने दो, गिड़गिड़ाता रहा अतीक अहमद लेकिन...

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 15, 2023, 04:24 PM IST

उमेश पाल हत्याकांड के आरोपी असद अहमद को एक मुठभेड़ मे ढेर कर दिया गया था। उसे आज सुपूर्द ए खाक कर दिया गया। उधर इलाहाबाद के धूमनगंज थाने के लॉकअप में बंद माफिया अतीक अहमद अपने बेटे को आखिरी बार देखने के लिए गिड़गिड़ाया रह गया।

KEY HIGHLIGHTS
  • हवालात में गिड़गिड़ाता रह गया अतीक अहमद
  • असद में जनाजे में जाना चाहता था अतीक
  • अतीक ने पुलिस को ऊपर वाले की दुहाई भी दी

माफिया अतीक अहमद के बेटे असद के आतंक से अब प्रयागराज को मुक्ति मिल चुकी है। आज असद अहमद मिट्टी में मिल गया। अब वो कभी न किसी को डरा पाएगा। न ही किसी को गोली मार पाएगा लेकिन एक तरफ जब असद को दफ्न किया जा रहा था। ठीक उसी वक्त असद का माफिया बाप अतीक अहमद हावालात में गिड़गिड़ा रहा था। पुलिस वालों से मिन्नतें कर रहा था। ऊपर वाले की दुहाई और कानून का हवाला दे रहा था। बस एक ही रट लगा रहा था कि एक बार असद को देख लेने दो, ये वही अतीक अहमद है। जिसने न जाने कितने बेगुनाहों को मौत के घाट उतरवा दिया। न जाने कितने ही घर उजाड़ दिए, 100 से ज्यादा तो अतीक पर मुकदमे दर्ज हैं। आज वही अतीक अल्लाह की बात कर रहा था। जो उमेश पाल के मर्डर के बाद चैन की नींद सोने की बात कर रहा था। वो आज कानून का हवाला दे रहा था। वकील उमेश पाल के कातिल असद को शेर कह रहा था। वो आज गीदड़ की माफिक गिड़गिड़ा रहा था।

अतीक अहमद ने अल्लाह दुहाई देकर कानून की याद आई!

  • असद के जनाजे में शामिल होना मेरा अधिकार
  • अल्लाह सब कुछ देख रहा है
  • अल्लाह किसी को माफ नहीं करेगा
  • तुम सब मेरे परिवार को खत्म करना चाहते हो
  • टीवी पर ही असद को देख लेने दो
  • मोबाइल पर असद का अंतिम संस्कार देख लेने दो

अतीक इस वक्त इलाहाबाद के धूमनगंज थाने के लॉकअप में बंद है। पुलिस वहीं उससे पूछताछ कर रही है। जिस वक्त असद की डेडबॉडी प्रयागराज पहुंची। अतीक हवालात में ही बंद था। सलाखों के पीछे से अतीक लगातार अल्लाह की दुहाई और कानून का हवाला दे रहा था। पुलिस से वो क्या कह रहा था। आपको एक एक प्वाइंट बताते हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article