देश

Top News Today, 07 April 2023: आज शाम तक की खास खबरें, पढ़ें कहां क्या हुआ

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Apr 7, 2023, 06:04 PM IST

Top News Headlines Today in Hindi, Aaj ki Taza Khabar 07 April 2023: आज शाम छह बजे तक के प्रमुख समाचार आपके लिए पेश कर रहे है। कोरोना संक्रमण के मामलों में एक बार फिर जबरदस्त उछाल आया है। इसको देखते हुए केंद्र सरकार ने राज्यों को गाइडलाइन्स जारी कर सर्तक रहने को कहा है। अमित शाह ने राहुल गांधी पर एक बार फिर निशाना साधा है। बेहतर कनेक्टिविटी के मामले में मुंबई ने दिल्ली को पीछे छोड़ दिया है। आईपीएल की धूम मची हुई है। जानिए देश दुनिया की बड़ी खबरें।

Image

Top News Today: आज शाम तक की बड़ी खबरें

Photo : Times Now Digital

Top News Today, 07 April 2023: कोविड 19 के मामलों में जबरदस्त उछाल आया। इसके बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के साथ इससे निपटने के लिए तैयारियों की समीक्षा बैठक की। बीजेपी के सीनियर नेता और केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने यूपी में राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि परिवारवाद खतरे में है। टाइम आउट की लिस्ट में 19वें स्थान पर आए भारत की वित्तीय राजधानी मुंबई ने अपनी प्रसिद्ध मेट्रो कनेक्टिविटी के लिए मशहूर दिल्ली को पीछे छोड़ दिया। उधर आईपीएल की धूम मची हुई है। पढ़िए, आज के अहम समाचार:-

भारत में कोरोना के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। हर दिन पिछले दिन के मुकाबले कोविड संक्रमण के मामलों में वृद्धि देखने को मिल रही है। इसको देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने देश में तैयारियों की समीक्षा के लिए सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ समीक्षा बैठक की और सर्तक रहने की अपील करते हुए कोविड गाइडलाइंस जारी कीं।

केंद्रीय गृह मंत्री और बीजेपी से सीनियर नेता अमित शाह ने कहा कि लोकसभा सदस्यता से राहुल गांधी को अयोग्य घोषित किए जाने को लेकर संसद की कार्यवाही बाधित करने के लिए देश विपक्षी दलों को माफ नहीं करेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि देश में लोकतंत्र नहीं, बल्कि जातिवाद और परिवारवाद खतरे में है।

भारत ने अब LAC पर अपनी सतर्कता बढ़ाने के साथ पूर्वी सीमा से सटे समुद्री विस्तार से भी चीन को दूर रखने की पूरी तैयारी कर ली है। भारत पहली बार एक ऐसा युद्धाभ्यास शुरू करने वाला है जो होगा तो LAC के नज़दीक लेकिन यहां से उड़ने वाले फाइटर बंगाल की खाड़ी के ऊपर अपना युद्ध कौशल दिखाएंगे। इस युद्धाभ्यास का नाम है Cope India।

टाइम आउट (Time Out’s list) ने सार्वजनिक परिवहन के मामले में दुनिया के सबसे अच्छे शहरों की सूची जारी की है। सर्वश्रेष्ठ शहरों की सूची में मुंबई ने भी जगह बनाई है। सबसे बेहतर सार्वजनिक परिवहन वाले 19 शहरों की सूची में मुंबई को आखिरी स्थान मिला है। यहां व्यापक पहुंच वाले उपनगरीय रेल नेटवर्क यानी मुंबई लोकल ट्रेन के कारण इसे लिस्ट में जगह मिली है। टाइम आउट की सूची में 19वें स्थान पर आए भारत की वित्तीय राजधानी ने अपनी प्रसिद्ध मेट्रो कनेक्टिविटी के लिए मशहूर दिल्ली को पीछे छोड़ दिया।

प्रशिक्षु खिलाडियों से कथित रूप से ‘आपत्तिजनक’ बातें करने वाले क्रिकेट प्रशिक्षक नरेंद्र शाह को गिरफ्तार कर लिया गया। मामले की जांच कर रहे पुलिस क्षेत्राधिकारी पंकज गैरोला ने बताया कि शाह को एम्स ऋषिकेश से छुट्टी दिए जाने के तत्काल बाद बृहस्पतिवार रात गिरफ्तार कर लिया गया।

आईपीएल के 10मैच में लखनऊ सुपर जाएंट्स का सामना सनराइर्ज हैदराबाद से हो रहा है। यह मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम में शाम 7.30 बजे से खेला जा रहा है। यह ग्राउंड एलएसजी का होम ग्राउंड है।

ल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की फिल्म पुष्पा 2 (Pushpa 2) के रिलीज होने का इंतजार दर्शक बेसब्री से कर रहे हैं। मेकर्स ने अल्लू अर्जुन के बर्थडे पर पुष्पा 2 से उनका फर्स्ट लुक शेयर किया है। सोशल मीडिया पर एक फिर छाया पुष्पा का फीवर।

रामानुज सिंह
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article