देश

दुनिया के सबसे बेहतर पब्लिक ट्रांसपोर्ट वाले शहरों की लिस्ट आई सामने, इस शहर ने बढ़ाई देश की शान

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Apr 7, 2023, 02:37 PM IST

टाइम आउट की सूची में 19वें स्थान पर आए भारत की वित्तीय राजधानी ने अपनी प्रसिद्ध मेट्रो कनेक्टिविटी के लिए मशहूर दिल्ली को पीछे छोड़ दिया।

Image

सार्वजनिक परिवहन के मामले में दुनिया के सबसे अच्छे शहरों की सूची जारी

Photo : PTI

World’s Best Cities For Public Transport: टाइम आउट (Time Out’s list )ने सार्वजनिक परिवहन के मामले में दुनिया के सबसे अच्छे शहरों की सूची जारी की है। सर्वश्रेष्ठ शहरों की सूची में मुंबई ने भी जगह बनाई है। सबसे बेहतर सार्वजनिक परिवहन वाले 19 शहरों की सूची में मुंबई को आखिरी स्थान मिला है। यहां व्यापक पहुंच वाले उपनगरीय रेल नेटवर्क यानी मुंबई लोकल ट्रेन के कारण इसे लिस्ट में जगह मिली है। टाइम आउट की सूची में 19वें स्थान पर आए भारत की वित्तीय राजधानी ने अपनी प्रसिद्ध मेट्रो कनेक्टिविटी के लिए मशहूर दिल्ली को पीछे छोड़ दिया।

50 शहरों में 20,000 से अधिक लोगों का सर्वे

टाइम आउट ने रैंकिंग बनाने के लिए दुनिया भर के 50 शहरों में 20,000 से अधिक लोगों का सर्वे किया। सार्वजनिक परिवहन के लिए दुनिया का सबसे अच्छा शहर होने का सम्मान जर्मनी के बर्लिन को मिला, जहां 97 फीसदी स्थानीय लोगों ने शहर के परिवहन नेटवर्क की तारीफ की। टाइम आउट ने कहा कि भूमिगत U-Bahn विशेष रूप से दर्शनीय है, और ट्रेनों का एक कुशल चक्रव्यूह लोगों को सुबह से रात तक एक जगह से दूसरी जगह ले जाता है।

ये शहर दूसरे और तीसरे नंबर पर

प्राग ने सार्वजनिक परिवहन के अपने सुविधाजनक और सौंदर्यपूर्ण साधनों के साथ दूसरा स्थान हासिल किया है, जबकि जापान में टोक्यो तीसरे स्थान पर रहा। सूची के सभी शीर्ष 10 शहर यूरोप या एशिया के थे। आखिरी 19वें स्थान पर मुंबई रहा। सर्वेक्षण में शामिल 81 प्रतिशत निवासियों ने कहा कि सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करना आसान है। उपनगरीय रेल नेटवर्क मुंबई लोकल के अलावा शहर में बसों, टैक्सियों और ऑटोरिक्शा से भी अच्छी कनेक्टिविटी मिलती है।

हाल ही में पेश किए गए चलो पे ऐप (Chalo Pay app) ने भी यात्रा करना और बसों में टिकट के लिए भुगतान करना आसान बना दिया है, जबकि एम-इंडिकेटर ऐप (M-indicator app) ने मुंबईकरों को समय पर कहीं पहुंचने और स्थानीय ट्रेनों को आसानी से ट्रैक करने की सुविधा दी है।

सार्वजनिक परिवहन के मामले में दुनिया के सबसे अच्छे शहरों की सूची

1. बर्लिन, जर्मनी

2. प्राग, चेक रिपब्लिक

3. टोक्यो, जापान

4. कोपेनहेगन, डेनमर्क

5. स्टॉकहोम, स्वीडन

6. सिंगापुर

7. हांगकांग

8. ताइपेई, ताइवान

9. शंघाई, चीन

10. एम्स्टर्डम, नीदरलैंड

11. लंदन, यूके

12. मैड्रिड, स्पेन

13. एडिनबर्ग, यूके

14. पेरिस, फ्रांस

15. न्यूयॉर्क शहर, यू.एस

16. मॉन्ट्रियल, कनाडा

17. शिकागो, यू.एस

18. बीजिंग, चीन

19. मुंबई, भारत

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article