देश

Covid 19 Guidelines: कोरोना के मामलों में चिंताजनक वृद्धि, राज्यों के साथ केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने की बैठक, जारी की गईं गाइडलाइंस

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Apr 7, 2023, 04:20 PM IST

Covid 19 Guidelines: भारत में कोरोना के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। हर दिन पिछले दिन के मुकाबले कोविड संक्रमण के मामलों में वृद्धि देखने को मिल रही है। इसको देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने देश में तैयारियों की समीक्षा के लिए सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ समीक्षा बैठक की और सर्तक रहने की अपील करते हुए कोविड गाइडलाइंस जारी कीं।

Covid 19 Guidelines: भारत में कोरोना के मामलों में आज चिंताजनक वृद्धि देखी गई। देश में 6,050 मामले और जुड़ गए। जो कल के 5,335 मामलों से 13 प्रतिशत अधिक है। पिछले साल 16 सितंबर के बाद पहली बार रोजाना मामलों ने 6,000 का आंकड़ा पार किया है। कोविड संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने देश में तैयारियों की समीक्षा के लिए आज दोपहर सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ समीक्षा बैठक की।

बैठक के बाद मंडाविया ने ट्वीट बताया कि देश में कोविड-19 की स्थिति को लेकर राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ समीक्षा बैठक की। सभी स्वास्थ्य मंत्रियों से निवेदन किया कि अपने राज्यों में कोविड की स्थिति को देखते हुए, स्वास्थ्य सुविधाओं एवं इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर समीक्षा बैठक करें। 10 और 11 अप्रैल को पूरे देश में कोविड को लेकर mock drill होगी, इसमें सभी स्वास्थ्य मंत्री भी अस्पताल का दौरा करें। इस दौरान कोविड टेस्टिंग एवं जीनोम सीक्वेंसिंग के साथ कोविड नियमों के पालन का प्रसार बढ़ाने पर बात हुई। हमें सतर्क रहना है और अनावश्यक भय नहीं फैलाना है।

Covid 19 Guidelines

  • डॉ. मनसुख मंडाविया ने COVID-19 के मैनेजमेंट के लिए सार्वजनिक स्वास्थ्य तैयारी और राज्यों के साथ कोविड-19 वैक्सीनेशन की प्रगति की समीक्षा की।
  • स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि केंद्र और राज्यों को सहयोगात्मक भावना से काम करना जारी रखने की जरूरत है, जैसा कि पिछली वेब के दौरान किया गया था।
  • स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि कोविड के उपयुक्त व्यवहार के लिए टेस्ट-ट्रैक-ट्रीट-वैक्सीनेशन और पालन की पांच-गुना रणनीति कोविड मैनेजमेंट के लिए पॉलिसी बनी हुई है।
  • राज्य के स्वास्थ्य मंत्रियों ने 8 और 9 अप्रैल को जिला प्रशासन और जन स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ तैयारियों की समीक्षा करने का अनुरोध किया।
  • राज्यों को 10 और 11 अप्रैल को सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर मॉक ड्रिल करने को कहा गया।
  • राज्य के स्वास्थ्य मंत्रियों ने अभ्यास की समीक्षा के लिए अस्पतालों का दौरा करने का आग्रह किया गया।
  • राज्यों को सलाह दी गई कि वे सतर्क रहें और कोविड-19 मैनेजमेंट के लिए पूरी तैयारी रखें।
  • राज्यों को आपातकालीन हॉटस्पॉट की पहचान करने की सलाह दी गई।
  • कोविड 19 टेस्ट, वैक्सीनेशन को बढ़ाना और अस्पताल के बुनियादी ढांचे की तैयारी सुनिश्चित करना।
रामानुज सिंह
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article