देश

Top News @2PM 04 May 2023: एसईओ की अहम बैठक, मौसम ने बदला मिजाज, पढ़ें आज के प्रमुख समाचार

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated May 4, 2023, 01:19 PM IST

Top News Headlines Today in Hindi, Aaj ki Taza Khabar 04 May 2023: भागदौड़ भरी जिंदगी में शायद आप कई खबरों से चूक जाते हों, ऐसे में हम आपके लिए लेकर आए हैं आज दोपहर 2 बजे तक की प्रमुख खबरों का लेखा-जोखा। पढ़ें आज के प्रमुख समाचार।

Image

पढ़े आज की बड़ी खबरें

Top Headlines @2PM: गोवा में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के विदेश मंत्रियों की बैठक हो रही है। पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी शिरकत करने भारत आ रहे हैं। चीन के विदेश मंत्री भी आ रहे हैं। भीषण गर्मी वाले महीने मई में मौसम ने अपना मिजाज बदल दिया है। बारिश और धुंध की वजह से दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में ठंड महसूस हो रही है। उधर कर्नाटक में बजरंग दल के समर्थन में बीजेपी आज शाम हनुमान चलीसा का पाठ करने जा रही है। नीचे डिटेल में पढ़ें आज 2 बजे तक खबरें

शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के विदेश मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेने के लिए पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी गुरुवार को भारत पहुंच रहे हैं। एससीओ के विदेश मंत्रियों की यह बैठक चार और पांच मई को गोवा में होने जा रही है। भारतीय विदेश मंत्री एससीओ बैठक से इतर रूस, चीन और उज्बेकिस्तान के अपने समकक्षों के साथ द्विपक्षीय बैठकें करेंगे लेकिन बिलावल के साथ उनकी बैठक होगी या नहीं, इस पर सस्पेंस है। पढें पूरी खबर

हर साल मई का महीना चिलचिलाती गर्मी के लिए जाना जाता है। इस महीने अक्सर लू चलती है। लोग गर्मी से बचने के लिए एसी-कूलर का सहारा लेते हैं। स्कूल-कॉलेजों में छुट्टियां होने लगती है। लेकिन वर्ष 2023 ऐसा साल है जहां मई के महीने में दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में ठंड महसूस हो रही है। लोग गर्म कपड़ों का इस्तेमाल कर रहे हैं। मैदानी इलाकों में लगातार बारिश हो रही है तो पहाड़ी इलाके बद्रीनाथ, केदारनाथ में बर्फबारी हो रही है। मौसम के बदले मिजाज को देखकर सवाल उठता है कि आखिर मई में मौसम को क्या हुआ? पूरी खबर पढ़ें

कर्नाटक चुनाव के लिए अपने मैनिफेस्टो में बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने के कांग्रेस के वादे पर उठे विवाद के बीच बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे ने कहा कि सत्तारूढ़ पार्टी गुरुवार शाम को पूरे कर्नाटक में हनुमान चालीसा का पाठ करेगी। उधर बजरंग दल ने गुरुवार को पूरे कर्नाटक में 'हनुमान चालीसा' पाठ कार्यक्रम आयोजित करने का फैसला किया है। पूरी खबर पढ़ें

मुंबई की पहचान आर्थिक राजधानी, मायानगरी, लोकल ट्रेन से तो है ही इसके साथ डब्बावालों की भी खास भूमिका है। कहते हैं कि मुंबई की लाइफलाइन पर भले ही असर पड़े। लेकिन डब्बावाले पर अपने क्लांट्स को लेकर इतने समर्पित होते हैं कि वो किसी भी मुश्किल की परवाह नहीं करते। मुंबई हमले के बाद जब पूरा शहर ठहर गया तो उस समय भी डब्बावाले अपनी सेवा देते रहे। पूरी खबर पढ़ें

जम्मू-कश्मीर में सेना का एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है। घटना किश्तवार में हुई है। बताया जा रहा है कि पायलट घायल हुए हैं लेकिन सुरक्षित हैं। इस खबर पर अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। बचावकर्मी मौके पर हैं और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। पूरी खबर पढ़ें

प्रवर्तन निदेशालय के निदेशक संजय कुमार मिश्रा को तीसरी दफा सेवा विस्तार दिए जाने पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से सवाल पूछा क्या इनसे काबिल कोई और दूसरा अधिकारी नहीं है। क्या मौजूदा निदेशक ईडी के लिए अपरिहार्य बन गए हैं। जस्टिस बी आर गवई, ने सॉलिसीटर जनरल तुषार मेहता से पूछा कि क्या एक शख्स इतना अपरिहार्य बन सकता है। पूरी खबर पढ़ें

आम चुनाव 2024 में अभी एक साल का समय बचा है। नरेंद्र मोदी की सत्ता को चुनौती देने के लिए सियासी समीकरणों को बनाने की कोशिश हो रही है। एनडीए के खिलाफ विपक्ष का साझा चेहरा कौन होगा इसे लेकर तस्वीर साफ नहीं है। लेकिन बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने बड़ी बात कही। पूरी खबर पढ़ें

हलक्की वोक्कालिगा समुदाय के दो लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया था। पुरस्कार पाने वाली सुकरी बोम्मगौड़ा कहा कि अंकोला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद समुदाय के लोग काफी खुश हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को अंकोला में पद्मश्री से सम्मानित तुलसी गौड़ा और सुकरी बोम्मागौड़ा से मुलाकात की। पूरी खबर पढ़ें

रामानुज सिंह
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article