देश

'जो करना है कर लीजिए, हम पीछे हटने वाले नहीं', राहुल गांधी का CJP प्रदर्शन को समर्थन, बोले- मुझे युवाओं पर गर्व

Rahul Gandhi Video: SIR और मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन बुलाया, जिसे राहुल गांधी ने समर्थन दिया है। प्रदर्शन से पहले ही दिल्ली पुलिस ने CJP के कई नेताओं को एयरपोर्ट और कनॉट प्लेस से हिरासत में ले लिया।

Image

राहुल गांधी की मोदी सरकार को चुनौती (फोटो: X/@RahulGandhi)

Rahul Gandhi Video: राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर आज राजनीतिक हलचल काफी तेज हो गई है। SIR और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) ने एक बड़े विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया था। इस प्रदर्शन को अब लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का भी खुलकर समर्थन मिल गया है।

तमिलनाडु के चेन्नई में 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में शामिल होने से ठीक पहले राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो संदेश जारी किया। इस वीडियो में उन्होंने केंद्र सरकार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi), गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) और RSS प्रमुख मोहन भागवत पर सीधा और करारा हमला बोला।

राहुल ने पुलिस कार्रवाई पर कसा तंज

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने अपने वीडियो में विरोध प्रदर्शन दबाने की कोशिशों पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा कि वह पिछले एक दशक से भी ज्यादा समय से केंद्र सरकार और उनकी विचारधारा के खिलाफ लड़ रहे हैं और अपने विरोधियों की हर चाल को अच्छी तरह समझते हैं। राहुल ने पुलिस कार्रवाई पर तंज कसते हुए कहा कि सरकार जितनी चाहे उतनी पुलिस बुला ले या सभी नेताओं और युवाओं को गिरफ्तार कर ले, लेकिन वे पीछे हटने वाले नहीं हैं।

उन्होंने देश के युवाओं की तारीफ करते हुए कहा कि युवाओं को अपना विरोध जारी रखना चाहिए, पूरी कांग्रेस पार्टी और विपक्ष उनके साथ मजबूती से खड़ा है। राहुल गांधी ने यह भी साफ किया कि वे देश के संविधान और आम जनता की आवाज की हर कीमत पर रक्षा करेंगे और सरकार की दमनकारी नीतियों को नाकाम करके रहेंगे।

CJP के टॉप लीडर हिरासत में

बता दें दिल्ली में आज सीजेपी का प्रदर्शन शुरू होने से पहले ही दिल्ली पुलिस (Delhi Police) की ओर से सख्त कार्रवाई देखने को मिली। CJP (Cockroach Janata Party) के प्रमुख कार्यकर्ताओं-अभिजीत दिपके (Abhijeet Dipke), सौरव दास (Saurabh Das) और आशुतोष रांका (Ashutosh Ranka) को दिल्ली एयरपोर्ट पर विमान के अंदर से ही हिरासत में ले लिया गया। वहीं, कनॉट प्लेस के पास से भी कई अन्य प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने डिटेन कर लिया। नेताओं की धरपकड़ के बाद अब इस पूरे प्रदर्शन की कमान CJP नेता अजिंक्य शिंदे संभाल रहे हैं।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article