देश

Top News Today, 02 May 2023: कर्नाटक में कांग्रेस ने जारी किया घोषणा पत्र और तिहाड़ जेल में गैंगवार; पढ़ें बड़ी खबरें

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 2, 2023, 12:53 PM IST

Top News Headlines Today in Hindi, Aaj ki Taza Khabar 02 May 2023: भागदौड़ भरी जिंदगी में शायद आप कई खबरों से चूक जाते हों, ऐसे में हम आपके लिए लेकर आए हैं आज दोपहर 2 बजे तक की प्रमुख खबरों का लेखा-जोखा। पढ़ें आज के प्रमुख समाचार।

Image

आज के प्रमुख समाचार।

Top Headlines @2PM: कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने आज अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। इससे पहले सोवमार को भाजपा ने संकल्प पत्र जारी किया था। वहीं दूसरी बड़ी खबर तिहाड़ जेल से सामने आई है। यहां गैंगेस्टर टिल्लू ताजपुरिया की हत्या कर दी गई। इसका नाम रोहिणी कोर्ट में शूटआउट में भी आया था। वहीं, पंजाब में सरकारी दफ्तरों के खुलने के समय में बड़ा बदलाव किया गया है। अब दफ्तर सुबह साढ़े सात बजे से दो बजे तक खुलेंगे। वहीं ऐश्वर्या राय की फिल्म पोन्नियन सेल्वन 2 (PS-2) की बंपर कमाई जारी है। फिल्म ने चार दिन में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। आगे पढ़ें देश-दुनिया की बड़ी खबरें...

फांसी का विकल्प तलाशेगी एक्सपर्ट कमेटी

केंद्र सरकार ने मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट को बताया कि फांसी की जगह कम पीड़ा दायक मौत का विकल्प ढूंढने के लिए वह एक एक्सपर्ट कमेटी का गठन करने पर विचार कर रही है। अटॉर्नी जनरल ने फांसी के विकल्प पर सरकार के रुख से शीर्ष अदालत को अवगत कराया। बता दें कि गत 27 मार्च को प्रधान न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने केंद्र सरकार से उस कानून के पक्ष में तर्क देने को कहा जो मौत देने के लिए दोषी व्यक्ति को सांस रुकने तक फांसी लगाने की इजाजत देता है। पढ़ें पूरी खबर...

कर्नाटक में कांग्रेस ने जारी किया घोषणा पत्र

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए 10 मई को मतदान होना है। 13 मई को नतीजे जारी होंगे, इसके बाद तय हो जाएगा कि भाजपा कर्नाटक की सत्ता में वापसी करती है या फिर कांग्रेस बाजी मारती है। दोनों पार्टियों की ओर से चुनाव की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। भाजपा ने जहां सोमवार को अपना घोषणा पत्र जारी किया तो कांग्रेस ने भी मंगलवार को अपने मेनिफेस्टो में वादों की झड़ी लगा दी। पढ़ें पूरी खबर...

तिहाड़ जेल में गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया की बेदर्दी से हत्या

तिहाड़ जेल से बड़ी खबर आई है। गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया की जेल के मंडोली जेल में मंगलवार सुबह हत्या कर दी गई। जेल अधिकारियों का कहना है कि ताजपुरिया के विरोधी गुट ने लोहे की रॉड घोंपकर टिल्लू की हत्या की। टिल्ली दिल्ली के रोहिणी कोर्ट में हुए शूटआउट में आरोपी था। जेल अधिकारियों का कहना है कि टिल्लू को घायल अवस्था में दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। टिल्लू की हत्या के बाद जेल में हड़कंप मच गया। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। पढ़ें पूरी खबर...

मैच खत्म होने के बाद मैदान पर कोहली और गंभीर क्यों भिड़े

आईपीएल के 43वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 18 रन से मात दी। इस जीत के बाद बेंगलोर के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली सहित अन्य खिलाड़ी जश्न मना रहे थे, लेकिन इस बीच मैदान का माहौल गर्म हो गया। मैदान पर मौजूद लाग कुछ देर के लिए समझ नहीं पाए कि आखिरकार हुआ क्या है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में आरसीबी के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और लखनऊ के मेंटोर गौतम गंभीर दोनों मैदान पर ही भिड़ते नजर आए। इसके बाद दोनों के बीच बचाव में खिलाड़ी और स्टाफ सदस्य को आना पड़ा। इस लड़ाई के पीछे की वजह क्या थी, हम आपको बताते हैं। पढ़ें पूरी खबर...

चार दिनों में 100 करोड़ी बनी Aishwarya Rai की फिल्म

पोन्नियन सेल्वन 2 (PS-2) को सिनेमाघरों में रिलीज कर दिया गया है। ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) और विक्रम स्टारर इस फिल्म को फैंस का काफी प्यार मिल रहा है। ऐश्वर्या राय और विक्रम स्टारर पोन्नियिन सेल्वन 2 को 28 अप्रैल 2023 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जा चुका है। मणिरत्नम के निर्देशन में बनी पोन्नियिन सेल्वन 2 (PS-2) को दर्शकों का काफी प्यार मिल रहा है। पीएस 2 ने अपनी बंपर कमाई जारी रखी है। फैंस बीते काफी समय से फिल्म के दूसरे पार्ट का इंतजार कर रहे थे। जिसके बाद अब फिल्म को देखने के लिए फैंस सिनेमाघरों में जाने से हिचकिचा नहीं रहे हैं। रिलीज के पहले और दूसरे दिन पोन्नियिन सेल्वन 2 ने देशभर में अच्छी खासी कमाई कर ली थी। अब पोन्नियन सेल्वन 2 के रिलीज के चौथे दिन के शुरुआती आंकड़े सामने आ गए हैं। पढ़ें पूरी खबर...
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल author

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच ए... और देखें

End of Article