ponniyin selvan 2 box office collection day 4: पोन्नियन सेल्वन 2 (PS-2) को सिनेमाघरों में रिलीज कर दिया गया है। ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) और विक्रम स्टारर इस फिल्म को फैंस का काफी प्यार मिल रहा है। ऐश्वर्या राय और विक्रम स्टारर पोन्नियिन सेल्वन 2 को 28 अप्रैल 2023 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जा चुका है। मणिरत्नम के निर्देशन में बनी पोन्नियिन सेल्वन 2 (PS-2) को दर्शकों का काफी प्यार मिल रहा है। पीएस 2 ने अपनी बंपर कमाई जारी रखी है। फैंस बीते काफी समय से फिल्म के दूसरे पार्ट का इंतजार कर रहे थे। जिसके बाद अब फिल्म को देखने के लिए फैंस सिनेमाघरों में जाने से हिचकिचा नहीं रहे हैं। रिलीज के पहले और दूसरे दिन पोन्नियिन सेल्वन 2 ने देशभर में अच्छी खासी कमाई कर ली थी। अब पोन्नियन सेल्वन 2 के रिलीज के चौथे दिन के शुरुआती आंकड़े सामने आ गए हैं। आइए इनपर एक नजर डालते हैं।
100 करोड़ क्लब में शामिल हुई पोन्नियन सेल्वन 2
पोन्नियन सेल्वन 2 में बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय की एक्टिंग की जमकर तारीफ हो रही है। पोन्नियिन सेल्वन 2 में ऐश्वर्या राय बच्चन ने सभी को इम्प्रेस किया है।इस बीच फिल्म की रिलीज के चौथे दिन की कमाई पर नजर डालें तो कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि फिल्म ने 23.50 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। जिसके बाद अब पोन्नियिन सेल्वन 2 का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 100 करोड़ के पार पहुंच गया है। फिल्म सिर्फ 4 दिनों के भीतर ही 100 करोड़ क्लब में शामिल हो गई है।
कई भाषाओ में रिलीज हुई है मूवी
बता दें कि पोन्नियिन सेल्वन को तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी भाषा में रिलीज किया गया है। फिल्म में चोल पीरियड की कहानी को दिखाया गया है। उम्मीद जताई जा रही है कि यह बिग बजट फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करने वाली है।
