दिल्ली

Tillu Tajpuriya: तिहाड़ जेल में गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया की बेदर्दी से हत्या, लोहे की रॉड घोंपकर मार डाला

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 2, 2023, 09:23 AM IST

Tillu Tajpuriya : तिहाड़ जेल से बड़ी खबर आई है। गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया की जेल के मंडोली जेल में मंगलवार सुबह हत्या कर दी गई। जेल अधिकारियों का कहना है कि ताजपुरिया के विरोधी गुट ने लोहे की रॉड घोंपकर टिल्लू की हत्या की। टिल्ली दिल्ली के रोहिणी कोर्ट में हुए शूटआउट में आरोपी था।

Tillu Tajpuriya : तिहाड़ जेल से बड़ी खबर आई है। गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया की जेल के मंडोली जेल में मंगलवार सुबह हत्या कर दी गई। जेल अधिकारियों का कहना है कि ताजपुरिया के विरोधी गुट ने लोहे की रॉड घोंपकर टिल्लू की हत्या की। टिल्ली दिल्ली के रोहिणी कोर्ट में हुए शूटआउट में आरोपी था। जेल अधिकारियों का कहना है कि टिल्लू को घायल अवस्था में दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। टिल्लू की हत्या के बाद जेल में हड़कंप मच गया। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।

2021 में कोर्ट में हुई गोगी की हत्या

दिल्ली में कुख्यात गैंग चलाने वाले टिल्लू की दूसरे गैंगस्टर जितेंद्र गोगी के गिरोह से दुश्मनी चली आ रही थी। 24 सितंबर 2021 को दिल्ली के रोहिणी कोर्ट में ताजपुरिया के दो सहयोगियों ने गोगी की गोली मारकर हत्या कर दी। दोनों आरोपी वकीलों के भेष में आए थे। इस हमले में गोगी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि दोनों हमलावरों को पुलिस ने कोर्ट रूम में मार गिराया। चूंकि, इस हमले के समय ताजपुरिया एक दूसरे मामले में जेल में था, पुलिस ने उसे प्रमुख साजिशकर्ता मानते हुए उससे पूछताछ की।

गोगी और ताजपुरिया के बीच दुश्मनी दशकों पुरानी

गोगी और ताजपुरिया के बीच अदावत दशकों पुरानी थी। बताया जाता है कि बीते 10 सालों में आपसी दुश्मनी में दोनों गुटों के दर्जन भर लोग मारे गए। पुलिस ने दोनों गिरोहों के गुर्गों को गिरफ्तार किया है। इन पर सुपारी लेकर हत्या करने, फिरौती, लूटपाट एवं अन्य आरोप हैं।

हमले में घायल एक की हालत स्थिर

जेल अधिकारियों का कहना है कि विरोधी गैंग के योगेश टुंडा एवं अन्य ने टिल्लू पर हमला किया। दिल्ली पुलिस के अवर डीसीपी अक्षत कौशल ने बताया कि सुबह सात बजे के करीब डीडीयू अस्पताल से यह सूचना आई कि दो लोगों को इलाज के लिए वहां लाया गया। सुनील उर्फ टिल्लू बेहोशी की हालत में अस्पताल पहुंचा था जिसे बाद में मृत घोषित कर दिया गया। हमले में घायल दूसरा व्यक्ति रोहित का इलाज चल रहा है और उसकी हालत स्थिर है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!