भारत की 'हाईटेक मिसाइलें' जिनसे कांपते हैं दुश्मन, रेंज में पाकिस्तान के बड़े शहर!

भारत रक्षा क्षेत्र में काफी आत्मनिर्भर है और उसने बीते कुछ सालों में एक मजबूत सुरक्षा कवच तैयार कर लिया है और इसमें निरंतर विकास हो रहा है, बात यहां भारत की हाईटेक मिसाइलों (India's Top Missile) की। भारत के पास कई हाई-टेक, आधुनिक और दुनिया में प्रतिस्पर्धी मिसाइल सिस्टम-कुछ पूरी तरह स्वदेशी, कुछ संयुक्त विकास वाली हैं जो पलक झपकते ही तबाही मचा सकती हैं, खास बात ये कि इनकी रेंज में पाकिस्तान के कई शहर हैं, जानें इन मिसाइलों के बारे में कौन कितनी पॉवरफुल है और कितनी तबाही मचाने में सक्षम हैं।

Authored by: रवि वैश्यUpdated Nov 29 2025, 14:42 IST
​भारत की हाइटेक मिसाइलें मानी जाती हैं 'दुश्मनों का काल'​Image Credit : Canva/social media01 / 07

​भारत की हाइटेक मिसाइलें मानी जाती हैं 'दुश्मनों का काल'​

भारत ने हाईटेक मिसाइलें बनाने के मामले में वो ऊंचाइयां छू ली हैं कि दुश्मन देशों के लिए यह डर का कारण बन गई है, भारत ने कई उन्नत मिसाइल प्रणालियों (India's Top High Tech Missile) का विकास किया है और यह देश की सुरक्षा के नजरिए से ना सिर्फ अहम है बल्कि पड़ोसी देशों खासकर पाकिस्तान के लिए डर का बड़ा कारण माना जाता है, भारत के पास छोटी दूरी से लेकर लंबी दूरी तक वार करने वाली मिसाइलें हैं।

​​अग्नि-V मिसाइल-दुनिया की सबसे तेज मिसाइलों में से एक​Image Credit : Canva/social media02 / 07

​​अग्नि-V मिसाइल-दुनिया की सबसे तेज मिसाइलों में से एक​

अग्नि-V (Agni-V) मिसाइल भारत के रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) द्वारा विकसित एक भूमि आधारित परमाणु MIRV-सक्षम अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल (ICBM) है। इस मिसाइल की मारक क्षमता 7,000 किलोमीटर से अधिक है इसका नाम सुनकर दुश्मन को पसीना आता है, यह दुनिया की सबसे तेज मिसाइलों में से एक है।

​​Agni-V की कई टारगेट पर हमला करने की क्षमता​​Image Credit : Canva/social media03 / 07

​​Agni-V की कई टारगेट पर हमला करने की क्षमता​​

कई टारगेट पर हमला करने की क्षमता इसे अद्धितीय बनाती है और ये न्यूक्लियर हथियार ले जाने में सक्षम है यानी 'कैनीस्टराइज़्ड लॉन्च' टेक्नोलॉजी से लैस है, इसकी खासियत परमाणु हथियार ले जाने की क्षमता और सटीक निशाना इसे खास बनाती है, बताया जाता है कि यह पाकिस्तान के किसी भी शहर को बस कुछ ही मिनट में नष्ट करने में सक्षम है।

​​नाग मिसाइल​- फायर एंड फॉरगेट एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल​Image Credit : Canva/social media04 / 07

​​नाग मिसाइल​- फायर एंड फॉरगेट एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल​

नाग मिसाइल (Nag Missile) एक फायर एंड फॉरगेट एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल है, बताते हैं कि एक बार लॉन्च होने के बाद यह खुद लक्ष्य को पहचान कर उसे खत्म कर देती है नाग मिसाइल थर्मल इमेजिंग सीकर का इस्तेमाल करती है, जिससे यह दिन-रात के साथ विपरीत मौसम में भी इस्तेमाल की जा सकती है।

​​शौर्य मिसाइल​ एक हाइपरसोनिक बैलिस्टिक मिसाइल​Image Credit : Canva/social media05 / 07

​​शौर्य मिसाइल​ एक हाइपरसोनिक बैलिस्टिक मिसाइल​

शौर्य एक हाइपरसोनिक बैलिस्टिक मिसाइल (Shaurya Missile) है, जो जमीन से जमीन पर पारंपरिक ही नहीं बल्कि परमाणु हमला भी कर सकती है इस मिसाइल की खास बात यह है कि बहुत कम ऊंचाई पर उड़ने की वजह से यह दुश्मन के रडार को चकमा देते हुए सटीक हमला कर पाने में सक्षम है, इसकी रफ्तार मैक 7.5 है यानी आवाज से साढ़े सात गुना तेज है।

​​ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल-आवाज की रफ्तार से तीन गुना तेज​Image Credit : Canva/social media06 / 07

​​ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल-आवाज की रफ्तार से तीन गुना तेज​

ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल (BrahMos Supersonic Cruise Missile) है और ये आवाज की रफ्तार से तीन गुना तेज चलती है इसमें पारंपरिक और परमाणु हथियार ले जाने की क्षमता है और यह जमीन, समुद्र और आसमान तीनों ही जगह से लॉन्च करने में सक्षम है।

​​अस्त्र मिसाइल​ है बेहद पॉवरफुल​Image Credit : Canva/social media07 / 07

​​अस्त्र मिसाइल​ है बेहद पॉवरफुल​

अस्त्र मिसाइल (Astra Missile) भारतीय वायु सेना और भारतीय नौसेना के लिए रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन द्वारा विकसित सभी मौसम से परे दृश्य-सीमा वाली हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइल का एक भारतीय परिवार है, अस्त्र को एमके-1 को सुखोई एसयू-30एमकेआई बेड़े के साथ एकीकृत किया गया है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!