मुंबई: टाइम्स नाउ नवभारत वीडियोज व्यूज के मामले में लगातार झंडे गाड़ रहा है। वर्तमान समय में चैनल यूट्यूब पर तीसरे नंबर पर उभर कर सामने आया है। प्रमुख हिंदी समाचर चैनलों को पछाड़ते हुए टाइम्स नाउ नवभारत को यूट्यूब पर अप्रैल महीने में 422 प्रतिशत की अभूतपूर्व वृद्धि के साथ 355 मिलियन व्यूज मिले हैं। इससे सबसे तेजी से बढ़ते हिंदी समाचार चैनल के रूप में टाइम्स नाउ नवभारत की स्थिति मजबूत हुई है।
दर्शकों के साथ मजबूत रिश्ता
टाइम्स नाउ नवभारत विश्वसनीय, सटीक और असरदार न्यूज रिपोर्टिंग के आधार पर अपनी विशिष्ट और साहसिक पहचान बनाकर दर्शकों के सामने अनूठा और प्रयोगात्मक कंटेंट प्रस्तुत करता रहा है। सबसे तेज समाचार, एक्सक्लूसिव, न्यूज ब्रेकिंग और सबसे ज्यादा देखे जाने वाले प्राइम-टाइम शो- 'न्यूज की पाठशाला' और 'सवाल पब्लिक का' के दम पर चैनल ने दर्शकों के साथ एक मजबूत रिश्ता बनाया है। जिसके कारण सभी प्लेटफार्मों पर एक हाई-डेसिबल इंगेजमेंट देखने को मिला है।
चैनल के डिजिटल वीडियो विंग की अतीक अहमद हत्याकांड जैसी प्रमुख घटनाओं पर व्यापक एवं शानदार कवरेज को करोंड़ों दर्शकों ने देखा। डिजिटल टॉक और 'माफिया सीरीज विद मनुीष देवगन' के हर एपिसोड को लाखों दर्शकों ने पसंद किया। वीडियो टीम ने अतीक अहमद हत्याकांड जैसी प्रमुख घटनाओं का व्यापक एवं शानदार कवरेज की। साथ ही माफिया सीरीज पेश कर दर्शकों के लिए अलग अंदाज में कंटेंट पेश किया।
'चैनल के लिए बड़ी उपलब्धि'
टाइम्स नाउ नवभारत की इस उपलब्धि पर टाइम्स नेटवर्क के डिजिटल बिजनेस के प्रेसिडेंट और सीओओ रोहित चड्ढा कहते हैं कि यह एक उल्लेखनीय उपलब्धि है। वो कहते हैं- "अपनी बेहतरीन न्यूज कंटेंट और आकर्षक प्रोग्रामों के साथ टाइम्स नाउ नवभारत ने यूट्यूब पर हिंदी समाचारों के लिए एक पसंदीदा स्थान के रूप में अपनी जगह मजबूत कर ली है। यह मील का पत्थर हमारे दर्शकों के साथ डिजिटल रूप से जुड़े संबंधों की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। हमें विश्वास है कि भविष्य में हम और मजबूती से आगे बढ़ेंगे और नई उंचाईयों को छुएंगे।"यूट्यूब वीडियो व्यूज और ग्रोथ
| चैनल | फरवरी | मार्च | अप्रैल | ग्रोथ |
| टाइम्स नाउ नवभारत | 68 मिलियन | 148 मिलियन | 355 मिलियन | 422% |
| इंडिया टीवी | 82 मिलियन | 261 मिलियन | 248 मिलियन | 203% |
| रिपब्लिक भारत | 133 मिलियन | 254 मिलियन | 313 मिलियन | 135% |
| न्यूज 18 इंडिया | 183 मिलियन | 235 मिलियन | 275 मिलियन | 50% |
| एबीपी न्यूज | 194 मिलियन | 290 मिलियन | 283 मिलियन | 46% |
| जी न्यूज | 369 मिलियन | 494 मिलियन | 472 मिलियन | 28% |
| आजतक | 443 मिलियन | 434 मिलियन | 540 मिलियन | 22% |
| टीवी 9 भारतवर्ष | 242 मिलियन | 264 मिलियन | 279 मिलियन | 15% |
500 मिलियन व्यूज
खबरों की इन डेफ्थ रिपोर्टिंग और बड़ी घटनाओं के कवरेज के साथ टाइम्स नाउ नवभारत ने दर्शकों के साथ एक मजबूत संबंध बनाया है। जिसके परिणामस्वरूप अप्रैल में सभी प्लेटफार्मों पर हमारे वीडियो 500 मिलियन बार देखे गए हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत के बारे में
टाइम्स नाउ नवभारत एक हिंदी न्यूज चैनल है जो अपने स्लोगन 'अब बदलेगा भारत, बनेगा नवभारत' के साथ रोज नई ऊंचाईयों को छू रहा है। भारत के सबसे प्रभावशाली समाचार नेटवर्क (टाइम्स नेटवर्क) का यह चैनल उसकी भारतीय भाषा में एंट्री को दर्शाता है। टाइम्स नाउ नवभारत विश्वसनीय और बेहतर कंटेंट के आधार पर एक्शन ओरिएंटेड पत्रकारिता के एक यूनिक ब्रांड को भी प्रजेंट करता है। न्यूज के मूल एंगल पर ध्यान केंद्रित करते हुए, चैनल ने पत्रकारिता जगत में एक अलग मुकाम हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत एसडी और एचडी दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है।
