देश

Kulgam Encounter: सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, कुलगाम में 3 आतंकवादी ढेर, वांछित आतंकी भी मारा गया

Kulgam Encounter: जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। कुलगाम में करीब 40 घंटे तक चली मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकवादियों को मार गिराया है। सेना का कहना है कि आतंकवादियों के साथ यह मुठभेड़ सोमवार रात शुरू हुई थी जो कि गुरुवार सुबह खत्म हुई।

Image

कुलगाम में मारे गए तीन आतंकवादी। -फाइल पिक्चर

Kulgam Encounter: जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। कुलगाम में करीब 40 घंटे तक चली मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकवादियों को मार गिराया है। सेना का कहना है कि आतंकवादियों के साथ यह मुठभेड़ सोमवार रात शुरू हुई थी जो कि गुरुवार सुबह खत्म हुई। सेना ने गुरुवार को का कि कुलगाम के रेडवानी पयीन इलाके में सुरक्षाबलों के साथ हुई मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए। बयान में कहा गया कि यह मुठभेड़ छह-सात मई की दरम्यानी रात शुरू हुई जो कि 40 घंटे तक चली।

भारी मात्रा में हथियार बरामद

आतंकियों के छिपने की जगह से काफी मात्रा में हथियार एवं गोलाबारूद बरामद हुए हैं। उनके नेटवर्क पर सेना का यह एक प्रहार है। सेना ने कहा कि चिनार कोर कश्मी में शांति एवं सद्भाव कायम रखने के लिए प्रतिबद्ध है। बता दें कि इसके पहले लश्कर ए तैयबा का वांछित आतंकी बासित डार सहित दो आतंकवादी मंगलवार की मुठभेड़ में मारे गए जबकि तीसरा आतंकी बुधवार को रेडवानी पयीन इलाके में मारा गया।

रेडवानी गांव में आतंकियों के होने की सूचना मिली थी

कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) वी के बिरधी के अनुसार मारे गए आतंकवादियों में से एक की पहचान बासित डार के रूप में की गई है, जो द रेसिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) की 'ए' श्रेणी का आतंकवादी था। उन्होंने कहा कि सुरक्षाबलों को रेडवानी गांव में आतंकवादियों की आवाजाही के बारे में खुफिया सूचना मिली थी, जिसके बाद सोमवार रात वहां घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया गया था।

डार का मारा जाना बड़ी कामयाबी

आईजीपी वी के बिरधी ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘आतंकवादियों की ओर से पहले गोलीबारी की गयी। आतंकवादियों को आत्मसमर्पण करने का अवसर दिया गया, लेकिन उन्होंने सुरक्षाबलों पर लगातार गोलीबारी जारी रखी। इस अभियान में दो आतंकवादी मारे गए हैं और उनके शव बरामद कर लिए गए हैं, लेकिन तलाशी अभियान अभी भी जारी है।’ बिरधी ने बासित डार के मारे जाने को एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए कहा कि वह श्रीनगर शहर में हुई घटनाओं सहित 18 मामलों में शामिल था।

निर्दोष नागरिकों की हत्या में शामिल था डार

आईजीपी ने कहा, ‘वह पुलिसकर्मियों और निर्दोष नागरिकों की हत्या में शामिल था। वह कश्मीर घाटी में अल्पसंख्यक समुदाय के सदस्यों को निशाना बनाकर किए जाने वाले हमलों की योजना बनाने और उन्हें अंजाम देने में शामिल था।’

राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने 2022 में डार पर 10 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था।

Times Now Navbharat Digital
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

बेंगलुरु-रांची फ्लाइट में यात्री की बिगड़ी तबीयत, दिल्ली से मंगानी पड़ी ऑक्सीजन; 5 घंटे खड़ा रहा Air India Express का विमान

बेंगलुरु-रांची फ्लाइट में यात्री की बिगड़ी तबीयत, दिल्ली से मंगानी पड़ी ऑक्सीजन; 5 घंटे खड़ा रहा Air India Express का विमान

'मोदी-योगी दें जवाब...देश गुस्से में', राष्ट्रगान के बीच यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के जाने का VIDEO वायरल, कांग्रेस ने घेरा

'मोदी-योगी दें जवाब...देश गुस्से में', राष्ट्रगान के बीच यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के जाने का VIDEO वायरल, कांग्रेस ने घेरा

घी में मिलावट से लेकर नियमों की अनदेखी तक, एक कंपनी का लाइसेंस सस्पेंड, दूसरी के घी की बिक्री बंद; FSSAI का बड़ा एक्शन

घी में मिलावट से लेकर नियमों की अनदेखी तक, एक कंपनी का लाइसेंस सस्पेंड, दूसरी के घी की बिक्री बंद; FSSAI का बड़ा एक्शन

'कांग्रेस मुख्यालय में हो दुर्गा मां का जयघोष, पूरा वंदे मातरम् का गायन', स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी से की मांग

'कांग्रेस मुख्यालय में हो दुर्गा मां का जयघोष, पूरा वंदे मातरम् का गायन', स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी से की मांग

'राहुल गांधी के खाने के दांत अलग, दिखाने के अलग', महिलाओं के अधिकारों पर CM फडणवीस ने कांग्रेस नेता को लेकर क्यों कहा ऐसा?

'राहुल गांधी के खाने के दांत अलग, दिखाने के अलग', महिलाओं के अधिकारों पर CM फडणवीस ने कांग्रेस नेता को लेकर क्यों कहा ऐसा?