देश

Jammu Kashmir: जम्मू-कश्मीर में सेना के तीन जवान शहीद, कुलगाम जिले में तलाशी अभियान के दौरान आतंकियों ने बोला हमला

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Aug 5, 2023, 06:48 AM IST

Jammu Kashmir: सुरक्षा बलों को दक्षिण कश्मीर में कुलगाम जिले के हलाण वन क्षेत्र के ऊंचे इलाकों में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। जिसके बाद इलाके की घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया। उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों पर आतंकवादियों की गोलीबारी के बाद तलाशी अभियान मुठभेड़ में बदल गया।

Image

जम्मू-कश्मीर में सेना के साथ आतंकियों की मुठभेड़

Photo : PTI

Jammu Kashmir: जम्मू कश्मीर में आतंकियों के साथ हुई मुठभेड़ में सेना के तीन जवान शहीद हो गए हैं। यह मुठभेड़ तब हुई जब सेना को आतंकियों के छुपे होने की जानकारी मिली, जिसके बाद सेना ने इलाके को घेर लिया और सर्च अभियान शुरू कर दिया। इसी बीच अपने आप को घिरा पाकर आतंकियों ने सेना पर हमला बोल दिया, जिसमें तीन जवाान घायल हो गए, जिनकी बाद में मृत्यु हो गई।

आतंकियों के छुपे होने की मिली थी जानकारी

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि सुरक्षा बलों को दक्षिण कश्मीर में कुलगाम जिले के हलाण वन क्षेत्र के ऊंचे इलाकों में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। जिसके बाद इलाके की घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया। उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों पर आतंकवादियों की गोलीबारी के बाद तलाशी अभियान मुठभेड़ में बदल गया। सेना ने भी जवाबी फायरिंग की है।

जारी है तलाशी अभियान

अधिकारी ने बताया कि गोलीबारी में सुरक्षा बलों के तीन जवान घायल हो गए और उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। श्रीनगर स्थित सेना की चिनार कोर ने एक ट्वीट में कहा- "ऑपरेशन हलाण, कुलगाम। कुलगाम में हलाण की ऊंची चोटियों पर आतंकवादियों की उपस्थिति के बारे में विशिष्ट सूचना पर सुरक्षाबलों द्वारा चार अगस्त 2023 को अभियान शुरू किया गया। आतंकवादियों के साथ गोलीबारी में तीन जवान घायल हो गए और बाद में शहीद हो गए। तलाशी अभियान जारी है।"

तीन आतंकी सहयोगी गिरफ्तार

अधिकारी ने कहा कि क्षेत्र में अतिरिक्त बल भेजा गया है और तलाशी अभियान तेज कर दिया गया है। वहीं श्रीनगर में पुलिस ने तीन आतंकवादी सहयोगियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शहर के नटिपोरा इलाके में लश्कर ए तैयबा (एलईटी) की शाखा, प्रतिबंधित संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) से कथित तौर पर जुड़े तीन आतंकवादी सहयोगियों को गिरफ्तार किया। एक पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि एक विशिष्ट खुफिया सूचना पर कार्रवाई करते हुए, श्रीनगर पुलिस की एक छोटी टीम ने हरनबल नातीपोरा में स्थापित एक चौकी पर तीन सहयोगियों को गिरफ्तार किया।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article