देश

Eknath Shinde Threat: महाराष्ट्र CM एकनाथ शिंदे को फोन पर जान से मारने की धमकी!

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 2, 2022, 11:06 PM IST

Threat to kill Maharashtra CM: महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे को जान से मारने की धमकी मिली है, ऐसा मीडिया सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है।

KEY HIGHLIGHTS
  1. कहा जा रहा है कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री को आत्मघाती विस्फोट से उड़ाने की साजिश की जा रही है
  2. पहले करीब एक माह पूर्व शिंदे को जान से मारने की धमकी से भरा पत्र एक लेटर आया था
  3. अब कहा जा रहा है कि जान से मारने की धमकी देने वाला फोन भी आया है

Threat to kill Maharashtra CM Eknath Shinde:महाराष्ट्र से एक बड़ी खबर सामने आई है, मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक राज्य के सीएम एकनाथ शिंदे को जान से मारने की धमकी मिलने की बात सामने आ रही है, बताते हैं कि ये धमकी उन्हें फोन कर दी गई है, इस खबर से राज्य का खुफिया तंत्र सक्रिय हो गया है।

कहा जा रहा है कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री को आत्मघाती विस्फोट से उड़ाने की साजिश की जा रही है, बताते हैं कि गुप्तचर विभाग ने बताया था इससे पहले करीब एक माह पूर्व शिंदे को जान से मारने की धमकी से भरा पत्र एक लेटर आया था, अब इस संदर्भ में जान से मारने की धमकी देने वाला फोन भी आया है, हालांकि ये सब कुछ सूत्रों के हवाले से ही कहा जा रहा है, लेकिन मामला राज्य के सीएम से जुड़ा होने के कारण इस मामले में पूरी संवेदनशीलता बरतने की बात कही जा रही है।

राज्य में कर्मचारियों के हैलो बोलने पर रोक

इससे पहले महाराष्ट्र में सरकारी कर्मचारियों के लिए एक नया आदेश आया है। अब कर्मचारियों के हैलो बोलने पर रोक लगा दी गई है। उसकी जगह पर अब वंदे मातरम कहना होगा। एकनाथ शिंदे सरकार ने इसके लिए नया आध्यादेश भी जारी कर दिया है।

'हैलो' के बजाय 'वंदे मातरम' का उपयोग करना अनिवार्य

महाराष्ट्र सरकार ने शनिवार को एक सरकारी प्रस्ताव जारी किया है, जिसमें सरकारी और सरकारी वित्त पोषित संस्थानों में काम करने वाले सभी कर्मचारियों के लिए नागरिकों से कॉल के समय 'हैलो' के बजाय 'वंदे मातरम' का उपयोग करना अनिवार्य कर दिया गया है।

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी प्रस्ताव में कहा गया है कि अधिकारी उनसे मिलने आने वाले लोगों में भी 'वंदे मातरम' का अभिवादन के रूप में प्रयोग करने के लिए जागरूकता पैदा करेंगे। इससे पहले शिंदे के मंत्री ने अगस्त में कहा था अब नमस्ते-'हैलो' को विदा करने का समय आ गया है। अब 'वंदे मातरम' कहना होगा।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

आज की ताजा खबर, 24 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: NSA अजीत डोभाल जा रहे चीन, एजेंडा में बॉर्डर पर स्थिरता का मुद्दा...कार एक्सीडेंट में BJP-AAP के विधायक घायल, सरकारी अस्पताल में आग लगने से 3 शिशुओं की मौत

आज की ताजा खबर, 24 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: NSA अजीत डोभाल जा रहे चीन, एजेंडा में बॉर्डर पर स्थिरता का मुद्दा...कार एक्सीडेंट में BJP-AAP के विधायक घायल, सरकारी अस्पताल में आग लगने से 3 शिशुओं की मौत

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

'आत्मनिर्भर भारत' की बड़ी उड़ान: 100% स्वदेशी AK-203 'शेर' राइफल बनकर तैयार; अमेठी में हुआ सफल परीक्षण, जानें- खासियतें

'आत्मनिर्भर भारत' की बड़ी उड़ान: 100% स्वदेशी AK-203 'शेर' राइफल बनकर तैयार; अमेठी में हुआ सफल परीक्षण, जानें- खासियतें

अजीत डोभाल आज चीन दौरे पर होंगे रवाना, सीमा विवाद पर होगी अहम बैठक, वांग यी से करेंगे मुलाकात

अजीत डोभाल आज चीन दौरे पर होंगे रवाना, सीमा विवाद पर होगी अहम बैठक, वांग यी से करेंगे मुलाकात

POCSO केस के दो अंडरट्रायल कैदी श्रीनगर सेंट्रल जेल से फरार, जारी हुआ लुकआउट नोटिस; इनाम घोषित

POCSO केस के दो अंडरट्रायल कैदी श्रीनगर सेंट्रल जेल से फरार, जारी हुआ लुकआउट नोटिस; इनाम घोषित