देश

उत्तर प्रदेश में टैक्स फ्री होगी 'द साबरमती रिपोर्ट', सीएम योगी का ऐलान

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, मैं "द साबरमती रिपोर्ट" की पूरी टीम को बधाई देता हूं जिन्होंने अपने दायित्व का निर्वहन करते हुए वास्तविक सत्य को देश की जनता सामने फिल्म के माध्यम से बाहर लाने का प्रयास किया है।

Image

द साबरमती रिपोर्ट यूपी में टैक्स फ्री

The Sabarmati report: गोधरा हत्याकांड पर बनी फिल्म द साबरमती रिपोर्ट को उत्तर प्रदेश में टैक्स फ्री किया जाएगा। सीएम योगी ने आज इसका ऐलान किया। फिल्म देखने के बाद सीएम योगी ने पूरी टीम को बधाई भी दी। सीएम योगी ने कहा कि इस तरह की फिल्म के माध्यम से सत्य को जनता के सामने लाना एक साहसिक कार्य है।

सीएम ने पूरी टीम को दी बधाई

फिल्म "द साबरमती रिपोर्ट" देखने के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, मैं "द साबरमती रिपोर्ट" की पूरी टीम को बधाई देता हूं जिन्होंने अपने दायित्व का निर्वहन करते हुए वास्तविक सत्य को देश की जनता सामने फिल्म के माध्यम से बाहर लाने का प्रयास किया है। हर भारतवासी को "द साबरमती रिपोर्ट" फिल्म को देखना चाहिए और सत्य के नजदीक जाने का प्रयास करना चाहिए। उन चेहरों को जो राजनीतिक स्वार्थ के लिए देश के खिलाफ षड्यंत्र कर रहे हैं...उन चेहरों को पहचानने के साथ-साथ उनका पर्दाफाश करने की भी आवश्यकता है। इस प्रकार के साहसिक कार्यक्रम को आगे बढ़ाने के लिए लोग इस सत्य को अधिक से अधिक देखें, इस दृष्टि से राज्य सरकार की ओर से हम इस फिल्म को टैक्स फ्री करेंगे।

मध्य प्रदेश, राजस्थान और गुजरात में द साबरमती रिपोर्ट को पहले ही टैक्स फ्री कर दिया गया है। अब यूपी में भी टैक्स फ्री होने के बाद फिल्म को अधिक से अधिक लोग देखने पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पहले ही फिल्म देख चुके हैं और इसकी खूब तारीफ भी की है।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article