देश

NCP का विलय अजित दादा की आखिरी इच्छा थी- सुनेत्रा पवार के डिप्टी सीएम के शपथ से पहले किसने किया ये बड़ा दावा

महाराष्ट्र में एनसीपी के दोनों गुटों के बीच विलय हो सकता है, ऐसे दावे हो रहे हैं, लेकिन अब फैसला डिप्टी सीएम बनने जा रही दिवंगत अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार के हाथों में होगी। जयंत पाटिल ने दावा किया है कि अजित पवार के साथ इस मुद्दे पर बात चल रही थी।

Image

शरद पवार और दिवंगत अजित पवार (फाइल फोटो फोटो- PTI)

महाराष्ट्र में दोनो राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टियों के संभावित विलय को लेकर सियासी हलकों में एक बार फिर चर्चाएं तेज हो गई हैं। इस पूरे घटनाक्रम के बीच जयंत पाटिल का एक अहम बयान सामने आया है, जिसमें कहा गया है कि जिनसे पार्टी विलय को लेकर बातचीत चल रही थी, अब वह नेतृत्वकर्ता नहीं रहे। अजित पवार के निधन के बाद परिस्थितियां बदल गई हैं और अब आगे का फैसला एनसीपी के वरिष्ठ नेता करेंगे।

जयंत पाटिल ने क्या कहा

जयंत पाटिल ने कहा- "दोनो पार्टी के विलय के लिए जिनसे मेरी बात हो रही थी..दादा अब नहीं रहे..सुनेत्रा भाभी अब डिप्टी सीएम बनने जा रही हैं... तो अब उन्हें और उनके विधायकों और नेताओं को तय करना है कि विलय कब और कैसे करना है... क्योंकि दोनो पार्टियों के नेता साथ आना चाहते हैं..और यह अजीत दादा की भी आखिरी इच्छा थी..अब देखते हैं।"

अब सुनेत्रा पवार के हाथ फैसला

बयान में साफ तौर पर कहा गया है कि अब यह तय करना सुनेत्रा पवार और उनकी पार्टी के विधायकों पर निर्भर करता है कि दोनों पार्टियों का विलय कब और किस तरह किया जाए। सूत्रों का कहना है कि दोनों गुटों के कई नेता एक साथ आने के इच्छुक हैं और संगठनात्मक स्तर पर भी इसके संकेत मिल रहे हैं। यह भी बताया गया कि पार्टी के भीतर लंबे समय से यह भावना रही है कि विभाजन से ज्यादा एकता राजनीतिक रूप से मजबूत स्थिति पैदा कर सकती है।

अभी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं

फिलहाल इस मुद्दे पर कोई औपचारिक घोषणा नहीं की गई है। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि सुनेत्रा पवार के डिप्टी सीएम पद संभालने के बाद ही विलय को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकती है। अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि पार्टी नेतृत्व कब और किस रणनीति के तहत इस अहम फैसले की दिशा में आगे बढ़ता है।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article