देश

Pakistan से आया ऑर्डर और दिखाया मर्डर का 'ट्रेलर' ! गिरफ्तार आतंकियों के पास मिला हैरान करने वाला वीडियो

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: किशोर जोशी
  • Updated Jan 16, 2023, 07:25 AM IST

राजधानी में 2020 में जो कुछ हुआ था, वो दर्द आज भी दिल्लीवालों को याद है । 2023 में इससे भी बड़ा हमला करने की साजिश रची गई थी और इसके लिए जगह चुनी गई थी दिल्ली का जहांगीरपुरी इलाका। दिल्ली के जहांगीरपुरी से पुलिस ने नौशाद और जगजीत नाम के दो आतंकियों को गिरफ्तार किया ।

दिल्ली के जहांगीरपुरी (Jahangirpuri ) इलाके से पकड़े गए दोनों आतंकियों (Terrorist) से जुड़ी इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। दिल्ली पुलिस (Delhi Police) की स्पेशल सेल के सूत्रों के मुताबिक दोनों आतंकियों के टारगेट पर पंजाब के तीन नेता थे और ये तीनों बजरंग दल (Bajrang Dal), शिवसेना और कांग्रेस के नेता थे। दो टारगेट को मारने पाकिस्तान से ऑर्डर आया था। इनके लिए तारीख और जगह तय कर ली गई थी। पहले टारगेट को गणतंत्र दिवस के अगले दिन यानी 27 जनवरी और दूसरे टारगेट को मारने के लिए 31 जनवरी की तारीख तय की गई थी। इन दोनों टारगेट की आतंकियों ने अच्छे से रेकी की थी कि ये कब, कहाँ और किस वक्त आते जाते हैं ये सब पता लगा लिया था।

मिलने थे डेढ़ करोड़ रुपये

इन दोनों को पहला टारगेट पूरा होने पर 50 लाख, दूसरे पर 1 करोड़ और तीसरे पर 1.5 करोड़ मिलने थे। इतना ही नहीं टोकन मनी के रूप में इन्हें अभी तक हवाला ऑपरेटर के जरिए 5 लाख रुपए भी मिल चुके थे। इसके अलावा जिस हिंदू शख्स की इन आतंकियों ने 15 दिसंबर को हत्या की थी उसकी पुलिस ने पहचान कर ली है। मृतक की उम्र महज 22 साल थी और वो नशे का आदि था। पुलिस को अभी तक मृतक के शव के 8 टुकड़े मिले मिले हैं और बाकी टुकड़ों की तलाश की जा रही है। FSL की टीम आज दोनों आतंकियों के ठिकानों पर जा सकती है और वहां से सबूत इकट्ठा कर सकती है।

गिरफ्तार कैरेक्टर

कैरेक्टर नंबर 1 आतंकी नौशाद

कैरेक्टर नंबर 2 आतंकी जगजीत

कैरेक्टर नंबर 3 आतंकी सोहैल (लश्कर ए तैयबा)

कैरेक्टर नंबर 4 खालिस्तान टाइगर फोर्स

कैरेक्टर नंबर 5 ISI

जांच है अहम

पिछले 48 घंटे से दिल्ली पुलिस की जांच इन्हीं पांच कैरेक्टर के इर्द-गिर्द घूम रही है। पुलिस की ये जांच इसलिए भी अहम है । क्योंकि साजिश देश की राजधानी दिल्ली को दहलाने की थी और टारगेट पर हिंदू थे और प्लानिंग बना रहे थे पाकिस्तान में बैठे आतंकी आका। जिस घर से नौशाद और जगजीत को पुलिस ने गिरफ्तार किया वहां से 3 तमंचे और 22 जिंदा कारतूस बरामद किए। पुलिस को इनके पास से एक मोबाइल भी मिला, जिसमें एक शख्स की हत्या का वीडियो था। दिल्ली पुलिस का दावा है कि इन आतंकियों ने एक हिंदू की हत्या की। उसके शव को कई टुकड़ों में काटा और मर्डर का वीडियो भी बनाया।

मारे गए शख्स के हाथ पर बना था त्रिशूल

जिस हिंदू को इन आतंकियों ने मारा वो शिवभक्त था। भलस्वा इलाके के मंदिर में माथा टेकता था उसके हाथ पर त्रिशूल बना था। नौशाद और जगजीत से पुलिस ने पूछताछ की तो उसने भलस्वा के एक मकान का पता बताया। तफ्तीश के दौरान पुलिस को इस मकान से 2 हैंड ग्रेनेड भी मिले। साथ ही दीवारों पर खून के निशान भी पाए गए जोकि FSL की टीम ने सबूत के तौर पर इकट्ठे किए। जांच में सामने आया है कि 55 साल का नौशाद आतंकी संगठन हरकत उल अंसार से जुड़ा है जिसका हैंडलर पाकिस्तान में मौजूद है। जबकि जगजीत सिंह खालिस्तान टाइगर फोर्स के लिए काम करता है इसका हैंडलर कनाडा में बैठा अर्शदीप डल्ला है। नौशाद की लश्कर ए तैएबा के आतंकी सोहैल से तिहाड़ जेल में मुलाकात हुई। पाकिस्तान के इस आतंकी को ISI के जरिए दिशा-निर्देश दिए जाते थे।ये खुलासा इसलिए भी अलर्ट करने वाला है । क्योंकि आईएसआई अब तक खून-खराबे के लिए पाकिस्तान में बैठे आतंकियों का सहारा लेती थी । मगर पहली बार उसने खालिस्तान से जुड़े आतंकियों को भी मिला लिया।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

'SIR के लिए 'जिगर', वोटरों का सहयोग भी चाहिए, US जैसे देश भी चाह रहे इसे कराना', CEC ज्ञानेश कुमार का बड़ा बयान

'SIR के लिए 'जिगर', वोटरों का सहयोग भी चाहिए, US जैसे देश भी चाह रहे इसे कराना', CEC ज्ञानेश कुमार का बड़ा बयान

आज की ताजा खबर, 25 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: ईरान ने अमेरिका के नए प्रतिबंधों को मानने से इनकार किया, बेरोजगारी और महंगाई के बीच BJP जमीनी स्तर पर उतारेगी अपने नेता...दिल्ली में भारी बारिश से सड़कों पर पानी भरा, 16 उड़ानें रद्द

आज की ताजा खबर, 25 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: ईरान ने अमेरिका के नए प्रतिबंधों को मानने से इनकार किया, बेरोजगारी और महंगाई के बीच BJP जमीनी स्तर पर उतारेगी अपने नेता...दिल्ली में भारी बारिश से सड़कों पर पानी भरा, 16 उड़ानें रद्द

कर्नाटक की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से 1.07 करोड़ नाम हटे, अब राज्य में 4.46 करोड़ मतदाता, 43 लाख को मिलेंगे नोटिस

कर्नाटक की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से 1.07 करोड़ नाम हटे, अब राज्य में 4.46 करोड़ मतदाता, 43 लाख को मिलेंगे नोटिस

हरियाणा के रोहतक से बड़ी खबर, राम रहीम फिर आया जेल से बाहर, 21 दिनों की पैरोल मिली

हरियाणा के रोहतक से बड़ी खबर, राम रहीम फिर आया जेल से बाहर, 21 दिनों की पैरोल मिली

'पित्तृसत्ता खत्म' करने वाले बयान पर रिजिजू का सवाल, पूछा-'केवल हिंदुओं को टारगेट क्यों करते हैं राहुल गांधी?'

'पित्तृसत्ता खत्म' करने वाले बयान पर रिजिजू का सवाल, पूछा-'केवल हिंदुओं को टारगेट क्यों करते हैं राहुल गांधी?'