Share Market Today
Nifty-Sensex क्यों फिसले?
मंगलवार के शुरुआती कारोबार में Nifty का रुख कमजोर रहा। इंडेक्स 24,175.75 पर खुला और शुरुआती दौर में 24,128.85 तक फिसल गया। यह पिछले बंद स्तर 24,219.05 से करीब 43 अंक नीचे था। सेंसेक्स भी 77,295 के आसपास खुला और शुरुआती कारोबार में 77,146 तक गया। यानी बाजार की शुरुआत से ही बिकवाली का दबाव दिखाई दिया। निफ्टीसिर्फ 11 शेयर बढ़त में थे, जबकि 39 शेयर गिरावट में कारोबार कर रहे थे। इससे बाजार की शुरुआती चौड़ाई कमजोर होने का संकेत मिला। निफ्टी सेंसेक्स के रेंज बाउंड रहने के पीछे मंथली एक्सपायरी एक बड़ी वजह है।
क्रूड 92 डॉलर के पार, बढ़ी चिंता
निवेशकों की टेंशन बढ़ाने वाला सबसे बड़ा फैक्टर कच्चे तेल की कीमत है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड 92.41 डॉलर प्रति बैरल पर था और करीब 0.26 फीसदी ऊपर कारोबार कर रहा था। अमेरिकी क्रूड भी 85.45 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया था।
रुपया भी कमजोर, डॉलर का दबाव
डॉलर के मुकाबले रुपया 95.73 के स्तर पर नजर आया। पिछले बंद स्तर के मुकाबले इसमें हल्की कमजोरी रही। डॉलर इंडेक्स भी करीब 99.05 पर था। कमजोर रुपये का असर कंपनियों पर अलग-अलग तरह से पड़ता है। जिन कंपनियों का आयात ज्यादा है, उनकी लागत बढ़ सकती है। वहीं निर्यात पर निर्भर कुछ कंपनियों के लिए कमजोर रुपया फायदा दे सकता है। बाजार की चिंता इसलिए बढ़ती है क्योंकि क्रूड महंगा होने और रुपये के कमजोर रहने से भारत के लिए आयात लागत का दबाव एक साथ बढ़ सकता है।
ग्लोबल मार्केट से नहीं मिला सहारा
अमेरिकी बाजार से भी मंगलवार सुबह कोई बहुत मजबूत सकारात्मक संकेत नहीं मिला। S&P 500 करीब 0.28 फीसदी और Nasdaq करीब 0.76 फीसदी नीचे रहे। खासकर टेक शेयरों में कमजोरी ने एशियाई बाजारों पर भी असर डाला। एशिया में तस्वीर मिली-जुली रही। Nikkei 225 करीब 0.23 फीसदी ऊपर था, लेकिन हैंगसेंग 0.22 फीसदी, ताइवान वेटेड 0.47 फीसदी और KOSPI 1.49 फीसदी नीचे कारोबार कर रहे थे। शंघाई कंपोजिट में भी करीब 0.15 फीसदी की कमजोरी थी।
IT और Auto शेयरों में दबाव
सेक्टोरल स्तर पर शुरुआती कारोबार में दबाव व्यापक रहा। निफ्टी ऑटो करीब 0.49 फीसदी नीचे था। निफ्टी आईटी में करीब 0.51 फीसदी की गिरावट रही। मेटल इंडेक्स 0.62 फीसदी और ऑयल एंड गैस इंडेक्स करीब 0.39 फीसदी नीचे था। फार्मा, FMCG, रियल्टी और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में भी कमजोरी दिखी।
मिडकैप-स्मॉलकैप में भी सावधानी
बाजार की कमजोरी सिर्फ बड़े शेयरों तक सीमित नहीं रही। निफ्टी 100, निफ्टी 200 और निफ्टी 500 सभी शुरुआती कारोबार में लाल निशान में थे।निफ्टी स्मॉलकैप 50 करीब 0.32 फीसदी और स्मॉलकैप 100 करीब 0.17 फीसदी नीचे था। मिडकैप से जुड़े सूचकांकों में भी मामूली गिरावट रही।
इसका मतलब यह है कि निवेशक फिलहाल व्यापक बाजार में भी सतर्क हैं और हर गिरावट पर आक्रामक खरीदारी करने से बच रहे हैं।
