देश

Kashmir Terror Attack: कश्मीर में एक ही दिन में दो आतंकी हमला, अनंतनाग में टूरिस्ट को मारी गोली, शोपियां में BJP नेता की हत्या

Kashmir Terror Attack जम्मू कश्मीर पुलिस ने शनिवार को कहा कि दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के यन्नार इलाके में आतंकवादियों की गोलीबारी में दो पर्यटक घायल हो गए।

Image

बिभव कुमार की कस्टडी पर फैसला सुरक्षित

Kashmir Terror Attack: कश्मीर में एक बार फिर से आतंकी हमला हुआ है। कश्मीर में एक ही दिन में आतंकी हमला हुआ है। आतंकियों ने जयपुर से कश्मीर घूमने गए एक कपल को गोली मार दी है। आतंकियों ने अनंतनाग में पर्यटकों को निशाना बनाया है। वहीं शोपियां में बीजेपी नेता को गोली मारी गई है।

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने क्या कहा

जम्मू कश्मीर पुलिस ने शनिवार को कहा कि दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के यन्नार इलाके में आतंकवादियों की गोलीबारी में दो पर्यटक घायल हो गए। सूत्रों के अनुसार घायल पर्यटकों की हालत अब तक स्थिर बताई जा रही है। कश्मीर जोन पुलिस ने ट्वीट कर कहा- "आतंकवादियों ने अनंतनाग के यन्नार में जयपुर की रहने वाली महिला फरहा और उसके पति तबरेज पर गोलीबारी की और उन्हें घायल कर दिया। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। इलाके की घेराबंदी कर दी गई है।"

अप्रैल में भी प्रवासी को बनाया गया था निशाना

हाल के महीनों में जम्मू-कश्मीर में गैर-स्थानीय लोगों पर यह नवीनतम हमला है।अप्रैल में शोपियां जिले में आतंकवादियों ने एक गैर-स्थानीय गाइड को गोली मार दी थी। पीड़ित रणजीत सिंह विदेशी पर्यटकों के साथ थे और एक स्थानीय रेस्तरां में रात का खाना खा रहे थे, तभी चेहरे ढके हुए आतंकवादी अंदर घुसे और उन पर गोलियां चला दीं।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article