देश

Landslide : जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर रतनबास के पास भयानक भूस्खलन, दिल थामकर देखें Video

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Apr 27, 2023, 09:25 PM IST

Landslide : जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर रामबन जिले के बनिहाल कस्बे के रतनबास इलाके में भीषण भूस्खलन हुआ। हालांकि इस हादसे में किसी जानमाल का नुकासान नहीं हुआ।

Landslide : जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर गुरुवार को भीषण भूस्खलन हुआ। भूस्खलन रामबन जिले के बनिहाल कस्बे के रतनबास इलाके में हुआ। खबरों के मुताबिक, मलबे में कई वाहनों के फंसे होने की आशंका है। जम्मू-कश्मीर ट्रैफिक पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू कर दिया है। राजमार्ग वर्तमान में यातायात की आवाजाही के लिए बंद है भूस्खलन का एक वीडियो भी सामने आया। इस वीडियो में भायवह भूस्खलन को देखा जा सकता है।

समाचार एजेंसी एएनआई के हवाले से रामबन के डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बनिहाल के पास शालगडी में यातायात के लिए ताजा भूस्खलन और क्षेत्र में पत्थरों के गिरने के कारण बंद है। सड़क को साफ करने का काम चल रहा है। ट्रक के भूस्खलन की चपेट में आने से लोग घायल हो गए।

एसएसपी रामबन ने कहा कि रतनबास में भूस्खलन का भयानक वीडियो कैमरे में कैद हुआ। ईश्वर की कृपा से वाहन के चालक और सहायक दोनों को बचा लिया गया है।

जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग श्रीनगर की जीवन रेखा है क्योंकि यह घाटी को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ता है। श्रीनगर और जम्मू को जोड़ने वाला राजमार्ग पुलवामा, अनंतनाग, कुलगाम, रामबन और उधमपुर जिलों से होकर गुजरता है। इसकी शुरुआत श्रीनगर के लाल चौक से होती है।

रामानुज सिंह
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article