देश

NIA के सवालों से तहव्वुर राणा का आज होगा सामना, CCTV के सामने SP-डीएसपी रैंक के अधिकारी करेंगे पूछताछ

Tahawoor Rana Case: सूत्रों के मुताबिक यह पूछताछ NIA के इंटेरोगेशन रूम में सीसीटीवी के सामने होगी। NIA पहले दौर की पूछताछ में राणा के परिवार के बैकग्राउंड के बारे में पूछताछ करेगी। इसके बाद 26/11 हमले को लेकर पूछताछ का दौर शुरू होगा। बताया यह भी जा रहा है कि राणा की कस्टडी के दौरान रोजाना पूछताछ की एक डायरी NIA तैयार करेगी।

Image

18 दिन की NIA की हिरासत में है तहव्वुर राणा।

Tahawoor Rana Case: मुंबई आतंकी हमले के मुख्य साजिशकर्ताओं में से एक पाकिस्तानी मूल का कनाडाई नागरिक तहव्वुर राणा गुरुवार को अमेरिका से भारत लाया गया। पटियाला हाउस स्थित एक कोर्ट ने उसे राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की 18 दिनों की हिरासत में भेजा है। जांच एजेंसी अब शुक्रवार से मुंबई हमलों और उसकी साजिश से जुड़े सवाल उससे पूछेगी। सूत्रों का कहना है कि एनआईए 10 बजे से राणा से पूछताछ शुरू करेगी। उससे यह पूछताछ NIA के SP और DSP रेंक के अफसर करेगें।

पहले राणा के बैकग्राउंड के बारे में होगी पूछताछ

सूत्रों के मुताबिक यह पूछताछ NIA के इंटेरोगेशन रूम में सीसीटीवी के सामने होगी। NIA पहले दौर की पूछताछ में राणा के परिवार के बैकग्राउंड के बारे में पूछताछ करेगी। इसके बाद 26/11 हमले को लेकर पूछताछ का दौर शुरू होगा। बताया यह भी जा रहा है कि राणा की कस्टडी के दौरान रोजाना पूछताछ की एक डायरी NIA तैयार करेगी। आखरी दौर की पूछताछ के बाद उसका डिस्कोलजर स्टेटमेंट में उसे रिकॉड पर ले लिया जाएगा जो केस डायरी का हिस्सा होता है।

राणा खुद को नुकसान न पहुंचा पाए, रखा जाएगा इसका ध्यान

BNS में हर 48 घंटे में आरोपी का मेडिकल करवाया जाने का प्रावधान है। इसके अलावा जांज एजेंसी कोर्ट के निर्देशों एवं आदेशों का पालन करेगी। राणा पूछताछ से बचने के लिए खुद को कस्टडी के दौरान नुकसान न पहुंचाए उसका विशेष ध्यान रखा जाएगा।

वाहनों के काफिले में पटियाला हाउस लाया गया

राणा को जेल वैन, बख्तरबंद विशेष वाहन और एक एम्बुलेंस सहित कई वाहनों के काफिले में पटियाला हाउस अदालत में लाया गया। राणा को एनआईए के विशेष न्यायाधीश चंद्रजीत सिंह के समक्ष पेश किया गया। सूत्रों के अनुसार एनआईए ने विभिन्न ईमेल सहित पुख्ता सबूतों का हवाला देते हुए राणा से पूछताछ के लिए 20 दिनों की हिरासत का अनुरोध किया। एजेंसी ने अदालत को बताया कि 2008 के हमलों के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए राणा से पूछताछ जरूरी है।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें