देश

'हर झूठ के लिए आपको कोर्ट में घसीटूंगी' AAP पर स्वाति मालीवाल का करारा प्रहार

Swathi Maliwal Assault Case : स्वाति ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पीए बिभव कुमार पर मारपीट का आरोप लगाया है। बिभव कुमार दिल्ली पुलिस की पांच दिनों की हिरासत में हैं। पुलिस उनके पूछताछ कर रही है। 13 मई को स्वाति पर हमला हुआ।

Image

स्वाति मालीवाल।

Swathi Maliwal Assault Case : पिटाई कांड में आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने AAP के नेताओं पर तीखा हमला बोला है। मालीवाल ने कहा कि AAP के नेता भ्रष्टाचार को लेकर उन पर मनगढ़ंत आरोप और झूठ फैला रहे हैं। मालीवाल ने कहा है कि इसके लिए वह उनके खिलाफ केस दर्ज कराएंगी और उन्हें कोर्ट में खींचकर ले जाएंगी। स्वाति ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पीए बिभव कुमार पर मारपीट का आरोप लगाया है। बिभव कुमार दिल्ली पुलिस की पांच दिनों की हिरासत में हैं। पुलिस उनके पूछताछ कर रही है।

'लेडी सिंघम से भाजपा का एजेंट बना दिया'

X पर सोमवार को अपने एक पोस्ट में मालीवाल ने दावा किया कि उनके बारे में आम आदमी पार्टी की राय अब बदल गई है। पहले AAP में उन्हें 'लेडी सिंघम' कहा जाता था लेकिन अब उन्हें भाजपा का 'एजेंट' कहा जा रहा है। यह सब बिभव कुमार के खिलाफ केस दर्ज कराने के बाद हुआ है। मालीवाल ने कहा, 'आप के हर झूठ के लिए आपको कोर्ट में घसीटूंगी।'

2016 का है भ्रष्टाचार का केस-स्वाति

उन्होंने आगे कहा, 'दिल्ली के मंत्री के झूठ फैला रहे हैं कि भ्रष्टाचार मामले में मेरे खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। इससे बचने के लिए मैं भाजपा के इशारे पर यह सब कुछ कर रही हूं। आप के नेता जिस एफआईआर की बात कर रहे हैं, वह आठ साल पुराना 2016 का केस है। इस केस के बावजूद दिल्ली के मुख्यमंत्री और एलजी ने मुझे दिल्ली महिला आयोग का अध्यक्ष बनाया। भ्रष्टाचार का यह मामला पूरी तरह से फर्जी है। इसे देखते हुए माननीय हाई कोर्ट ने इस पर 1.5 साल तक का स्टे दिया। कोर्ट ने माना कि पैसे का कोई भी लेन-देन नहीं हुआ।'

'रिश्तेदारों का डिटेल सार्वजनिक कर रहे'

मालीवाल ने कहा, 'जब तब मैंने बिभव कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं कराया तब तक मैं उनके लिए 'लेडी सिंघम' थी लेकिन आज भाजपा का एजेंट बन गई हूं। मैंने सच बोला है इसलिए आप की पूरी ट्रोल आर्मी मेरे पीछे लगा दी गई है। पार्टी के लोगों से कहा जा रहा है कि यदि उनके पास मेरा कोई निजी वीडियो हो तो उसे भेजने के लिए कहा जा रहा है। इस वीडियो को वे लोग लीक करेंगे। ये लोग मेरे रिश्तेदारों का कार नंबर सार्वजनिक कर रहे हैं, इससे उनका जीवन खतरे में पड़ सकता है।'

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!