देश

Swati Maliwal Case: भाजपा का दावा, केजरीवाल विभव कुमार का कर रहे बचाव; तस्वीर शेयर कर जताया संदेश

Swati Maliwal Case: भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने गुरुवार को दावा किया कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल स्वाति मालीवाल मामले में आरोपी अपने निजी सहायक बिभव कुमार को बचा रहे थे।

Image

केजरीवाल विभव कुमार का कर रहे बचाव- भाजपा

Photo : ANI

Swati Maliwal Case: राज्यसभा सांसद और पूर्व डीसीडब्ल्यू अध्यक्ष स्वाति मालीवाल पर कथित हमले को लेकर सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी के साथ तीखी राजनीतिक तनातनी के बीच, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने गुरुवार को दावा किया कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इस मामले में आरोपी अपने निजी सहायक बिभव कुमार को बचा रहे थे। आरोप है कि सीएम केजरीवाल के सहयोगी ने दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष के आवास पर उनके साथ मारपीट की। मामले में शुरुआत में चुप्पी साधने के बाद, AAP ने इस घटना पर अपनी प्रतिक्रिया दी, पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि सीएम ने घटना का उचित संज्ञान लिया है और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

हालांकि, लखनऊ हवाई अड्डे पर AAP नेताओं की एक तस्वीर साझा करते हुए जिसमें पार्टी प्रमुख केजरीवाल, संजय सिंह और विभव कुमार दिखाई दे रहे हैं, पूनावाला ने गुरुवार को अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से पोस्ट किया। पूनावाला ने कहा कि 72 घंटे में विभव कुमार पर कोई एफआईआर नहीं, बल्कि केजरीवाल बचा रहे हैं। उनके साथ घूम रहे हैं..। बीजेपी प्रवक्ता ने दावा किया कि मालीवाल पर हमला केजरीवाल के इशारे पर किया गया और उनके साथ हिंसा की गई। पूनावाला ने कहा कि यह स्पष्ट है: स्वाति मालीवाल पर हमला केजरीवाल के इशारे पर किया गया था, शीश महल अपराध महल है और द्रौपदी चीरहरण की तरह - एक महिला राज्यसभा सांसद पर हिंसा, हमला किया गया था।

मालीवाल पर AAP बना रही दबाव

भाजपा प्रवक्ता ने दावा किया कि मालीवाल को अब उनकी पार्टी चुप रहने या अपनी कहानी बदलने के लिए मजबूर कर रही है, यही कारण है कि उन्होंने पुलिस से संपर्क नहीं किया है। पूनावाला ने कहा कि अब उन पर चुप रहने या अपनी कहानी बदलने के लिए दबाव डाला जा रहा है, जैसा कि AAP के नवीन जयहिंद और नितिन त्यागी के बयानों से स्पष्ट है, इसलिए उन्होंने अभी तक पुलिस से संपर्क नहीं किया है।

इस बीच, भाजपा की दिल्ली इकाई के उपाध्यक्ष कपिल मिश्रा ने भी लखनऊ हवाई अड्डे पर केजरीवाल, संजय सिंह और विभव कुमार की एक साथ तस्वीर साझा की, जिसमें बताया गया कि कैसे राज्यसभा सांसद ने पहले इस घटना की निंदा की थी। मिश्रा ने एक्स पर पोस्ट किया कि यह कल रात लखनऊ एयरपोर्ट की तस्वीर है। काली शर्ट वाला विभव है, जिसने स्वाति मालीवाल को मारा है।

संजय सिंह ने हमले की निंदा की थी

बता दें, राज्यसभा सांसद पर कथित हमले की निंदा करते हुए संजय सिंह ने मंगलवार को कहा कि केजरीवाल ने मामले का संज्ञान लिया है और सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया है। मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा कि कल एक घटना हुई। अरविंद केजरीवाल के आवास पर विभव कुमार (अरविंद केजरीवाल के पीए) द्वारा स्वाति मालीवाल के साथ दुर्व्यवहार की घटना हुई। स्वाति मालीवाल ने इस घटना की सूचना दिल्ली पुलिस को दी। यह एक निंदनीय घटना है। अरविंद केजरीवाल ने घटना का संज्ञान लिया है और सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया है।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!