देश

क्या खत्म हो जाएगी TMC? ममता को झटका देने वाले 20वें सांसद बने सुदीप बंद्योपाध्याय, अमित शाह से की थी मुलाकात

TMC Split: तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और संस्थापक सदस्यों में शामिल सुदीप बंद्योपाध्याय शनिवार को बागी गुट में शामिल हो गए। बताया जा रहा है कि उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी।

Image

TMC के बागी गुट में शामिल हुए सुदीप बंद्योपाध्याय

Photo : PTI

TMC Split: तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सुप्रीमो ममता बनर्जी को शनिवार को बड़ा झटका लगा। टीएमसी में जारी अंतर्कलह के बीच पार्टी के वरिष्ठ नेता और संस्थापक सदस्यों में शामिल सुदीप बंद्योपाध्याय बागी गुट में शामिल हो गए।

बंद्योपाध्याय ने शाह से की मुलाकात

सुदीप बंद्योपाध्याय के पाला बदलने के बाद अब लोकसभा में टीएमसी के कुल 28 सांसदों में से 20 सांसद बागी गुट के समर्थन में बताए जा रहे हैं। समाचार एजेंसी पीटीआई/भाषा ने सूत्रों के हवाले से बताया कि सुदीप बंद्योपाध्याय ने नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा नेता भूपेंद्र यादव से मुलाकात की। बताया जा रहा है कि उन्होंने पार्टी के भीतर अलग गुट के गठन के समर्थन में एक पत्र पर भी हस्ताक्षर किए हैं, जिससे उनका झुकाव स्पष्ट रूप से बागी खेमे की ओर माना जा रहा है।

लोकसभा स्पीकर से मिलेगा TMC का बागी गुट

इस बीच, टीएमसी का बागी गुट सोमवार को लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मिलकर स्वयं को 'मूल तृणमूल कांग्रेस' संसदीय समूह के रूप में मान्यता देने की मांग करने की तैयारी कर रहे हैं। बागी गुट की नेता काकोली घोष दस्तीदार ने घोषणा की है कि यह गुट, मान्यता मिलने के बाद, संसद में भाजपा-नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) को समर्थन देगा।

बंद्योपाध्याय पर बरसे कुणाल घोष

प्रतिष्ठित कोलकाता उत्तर सीट से लोकसभा सांसद बंद्योपाध्याय टीएमसी के सबसे वरिष्ठ सांसदों में से एक हैं और लंबे समय से उन्हें पार्टी नेतृत्व और दिल्ली की राजनीतिक व्यवस्था के बीच एक अहम सेतु के रूप में देखा जाता है। बंद्योपाध्याय के कदम पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए टीएमसी के प्रवक्ता कुणाल घोष ने कहा कि कोलकाता उत्तर के सांसद की "सत्ता और पद की लालसा" के कारण ही टीएमसी ने कई अहम नेताओं को भाजपा के हाथों खो दिया।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

गृह मंत्री अमित शाह से आज मिलेंगे CM योगी, यूपी में UCC लागू करने पर हो सकती है चर्चा

गृह मंत्री अमित शाह से आज मिलेंगे CM योगी, यूपी में UCC लागू करने पर हो सकती है चर्चा

आखिर Meta को सरकार के दबाव के आगे झुकना ही पड़ा, बाल यौन शोषण के मामलों की पुलिस को करेगी रिपोर्ट

आखिर Meta को सरकार के दबाव के आगे झुकना ही पड़ा, बाल यौन शोषण के मामलों की पुलिस को करेगी रिपोर्ट

आज की ताजा खबर, 15 सितंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: राजस्थान निकाय चुनाव में कई मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान कल, अमेरिकी सांसद की रूस के साथ भारत को भी झटके की तैयारी...बच्चों को लेकर मेटा और भारत सरकार में बातचीत

दिशा सालियान केस में CBI की FIR पर सुप्रिया सुले हैरान, बोलीं- 'इसी सरकार ने बंद किया था केस, अब क्या हो रहा समझ से परे'

दिशा सालियान केस में CBI की FIR पर सुप्रिया सुले हैरान, बोलीं- 'इसी सरकार ने बंद किया था केस, अब क्या हो रहा समझ से परे'

मुजाहिदीन की गिरफ्त में होने का दावा करने वाली केरल की महिला व्लॉगर पलटी, कहा- अब टल गया खतरा

मुजाहिदीन की गिरफ्त में होने का दावा करने वाली केरल की महिला व्लॉगर पलटी, कहा- अब टल गया खतरा