शहर

Firozabad News: दबिश देने गई पुलिस ने आरोपी की गर्भवती पत्नी को मारी पेट पर लात, डिलीवरी के बाद हुई मौत, 6 पुलिसवाले निलंबित

Shikohabad Police Kick Pregnant Woman Case: फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में चोरी के आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर गर्भवती महिला के पेट में लात मारने का आरोप लगा है। इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई।

Image

Firozabad News: दबिश देने गई पुलिस ने आरोपी की गर्भवती पत्नी को मारी पेट पर लात, डिलीवरी के बाद हुई मौत, 6 पुलिसवाले निलंबित

Firozabad Pregnant Woman Death: फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद क्षेत्र में दो उप निरीक्षक समेत छह पुलिसकर्मियों को कथित तौर पर लात मारने से एक गर्भवती महिला की मौत के आरोप लगने के बाद निलंबित कर दिया गया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अपर पुलिस अधीक्षक (नगर क्षेत्र) रवि शंकर प्रसाद ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने सोमवार को उप निरीक्षक धर्मपाल सिंह और सत्यपाल सिंह, मुख्य आरक्षी मोहन सिंह और अरविंद कुमार तथा आरक्षी भवतोष कुमार और कुलदीप कुमार को लापरवाही के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

परिजनों के अनुसार, शिकोहाबाद के लभऊआ गांव निवासी गौरव को चोरी के मामले में पकड़ने के लिए रविवार रात करीब पौने 12 बजे उप निरीक्षक धर्मपाल सिंह पुलिस बल के साथ उसके घर पहुंचे थे।

'पति को साथ न ले जाने की गुहार लगाते हुए गर्भवती गिरी'

आरोप है कि पति को साथ न ले जाने की गुहार लगाते हुए गर्भवती अंजलि (28) उप निरीक्षक धर्मपाल सिंह को रोकने की कोशिश करने लगी जिस पर पुलिस अधिकारी ने महिला के पेट पर कथित रूप से लात मार दी। इससे वह गिर गई।

परिजनों के अनुसार गौरव को पुलिस अपने साथ ले गई, जिसके बाद अंजलि की तबीयत बिगड़ गई। उसे शिकोहाबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सोमवार सुबह उसने बेटे को जन्म दिया।

अंजलि की मौत के बाद पति को छोड़ा

परिजनों के मुताबिक, बच्चे के जन्म के बाद अंजलि की हालत और बिगड़ने पर उसे फिरोजाबाद के लक्ष्मी फाउंडेशन अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों का कहना है कि अंजलि की मौत की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने गौरव को छोड़ दिया।

अंजलि की मौत के बाद ग्रामीणों ने थाने में हंगामा किया और पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि अंजलि ने जिस बच्चे को जन्म दिया उसकी हालत भी गंभीर है और उसे आगरा भेजा गया है। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि महिला के शव का देर रात पोस्टमार्टम कराया गया और इसके बाद रात में ही अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।

Nitin Arora
नितिन अरोड़ाauthor

नितिन अरोड़ा टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया में उनका 6 वर्षों का अनुभव है। वह राजनीति, देश–विदेश की बड़ी घटनाओं और समसामयिक मुद्दों को गहराई से समझकर उन्हें सटीक और सरल भाषा में प्रस्तुत करने में माहिर हैं। उन्होंने अपने करियर में लगातार करंट अफेयर्स, पॉलिटिकल डेवलपमेंट्स, डिप्लोमैटिक घटनाएं और डिफेंस सेक्टर से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कॉन्टेंट तैयार किया है और अबतक 6 हजार से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। विभिन्न टॉपिक्स पर एक्सप्लेनेर, डेटा-आधारित रिपोर्ट्स और विश्लेषणात्मक कॉपी लिखने में उनकी मजबूत पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article