देश

मुजाहिदीन की गिरफ्त में होने का दावा करने वाली केरल की महिला व्लॉगर पलटी, कहा- अब टल गया खतरा

इससे पहले व्लॉगर ने इंस्टाग्राम पर एक बेहद डरावनी पोस्ट डालते हुए भारतीय दूतावास से तुरंत संपर्क करने की अपील की थी। उसने लिखा था, "मैं अफगानिस्तान के बामयान में परेशानी में हूं।"

Image

अफगानिस्तान गई व्लॉगर का नया दावा (AI Image)

Keralite Vlogger News: अफगानिस्तान में यात्रा कर रही केरल की एक महिला ट्रैवल व्लॉगर ने अपने उस दावे से यू-टर्न ले लिया है जिसमें उसने मुजाहिदीन द्वारा गिरफ्तार किए जाने की बात कही थी। फेसबुक पेज 'Backpacker Arunima' चलाने वाली इस ब्लॉगर ने अब एक नया सोशल मीडिया पोस्ट शेयर कर स्पष्ट किया है कि बामयान प्रांत में स्थानीय अधिकारियों ने उसे केवल गिरफ्तारी की धमकी दी थी।

कानून का हवाला दिया

व्लॉगर ने बताया कि अफगानिस्तान के स्थानीय कानून के मुताबिक कोई भी महिला किसी पुरुष साथी (मेहरम) या गाइड के बिना अकेले यात्रा नहीं कर सकती। उसने आरोप लगाया कि सिर्फ महिला होने के कारण उसे इस परेशानी का सामना करना पड़ा। उसने खुलासा किया कि अकेले यात्रा करने के कारण जलालाबाद में भी उसे ट्रेवल परमिट देने से इनकार कर दिया गया था।

बामयान में क्या हुआ?

बामयान पहुंचने पर शाम करीब 7 बजे अधिकारियों ने उसके पासपोर्ट, वीजा और परमिट की जांच की और अकेले यात्रा कर नियम तोड़ने के आरोप में हिरासत में लेने की चेतावनी दी। घबराहट में उसने अपने एक स्थानीय परिचित से संपर्क किया, जिसने अधिकारियों से बात कर मामला सुलझाया। इसके बाद अधिकारियों ने उसे परमिट लेने और गाइड के साथ आगे की यात्रा करने की शर्त पर अगली सीमा की ओर जाने की अनुमति दी।

मदद के लिए मांगी थी भारतीय दूतावास से गुहार

इससे पहले व्लॉगर ने इंस्टाग्राम पर एक बेहद डरावनी पोस्ट डालते हुए भारतीय दूतावास से तुरंत संपर्क करने की अपील की थी। उसने लिखा था, "मैं अफगानिस्तान के बामयान में परेशानी में हूं।" इसके साथ ही उसने एक कथित आधिकारिक अनुवाद शेयर किया था जिसमें उसके "मुजाहिदीन" द्वारा गिरफ्तार होने की बात कही गई थी। हालांकि, अब उसने साफ किया है कि वह लगभग 500 किलोमीटर दूर उज्बेकिस्तान सीमा की ओर बढ़ रही है और डर के माहौल में सुरक्षा के लिए उसने मदद की अपील की थी।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article