देश

MP News:मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राव उदय प्रताप सिंह का ये कैसा बयान, फटे माइक से कर दी राहुल गांधी की तुलना

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 1, 2024, 05:11 PM IST

MP Cabinet Minister Comment: मध्य प्रदेश में कैबिनेट मंत्री राव उदय प्रताप सिंह की अजीब टिप्पणी सामने आई है जिसमें उन्होंने राहुल गांधी की तुलना फटे माइक से कर दी है, इसे लेकर खासी चर्चा हो रही है।

Image

मध्य प्रदेश में कैबिनेट मंत्री राव उदय प्रताप सिंह की अजीब टिप्पणी

MP Cabinet Minister Rao Uday Pratap Singh: मध्य प्रदेश के विधायक राव उदय प्रताप सिंह को राज्य कैबिनेट में अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है उन्हें परिवहन और स्कूल शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी मिली है, पर मंत्रीजी के मिजाज का क्या उन्होंने एक जनसभा के दौरान उन्होंने राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की तुलना फटे माइक से कर डाली।

राव उदय प्रताप सिंह 'विकसित भारत संकल्प यात्रा' कार्यक्रम में मंच पर भाषण दे रहे थे, तभी दो बार बिजली गुल हो गई, तो मंत्री ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तंज कसते हुए देहाती भाषा में कहा, 'अभी जब हम आ रहे थे तो माइक की आवाज ऐसी लग रही थी जैसे कि जाको गरो भी राहुल गांधी जैसों लगो हो, इसकी आवाज भी बाबा जैसी पप्पू जैसी हो गई..' जैसे ही दूसरी बार लाइट गई तो फिर ठहाके मारते हुए जो देखो राहुल गांधी...

बताते हैं कि राव उदय प्रताप सिंह की छवि निर्विवाद मानी जाती है लेकिन राहुल गांधी पर ऐसी टिप्पणी की खासी चर्चा हो रही है, गौर हो कि राव उदय प्रताप सिंह कांग्रेस के विधायक और सांसद रह चुके हैं, उन्होंने साल 2014 और 2019 का लोकसभा चुनाव बीजेपी के टिकट लड़ा था।राव उदय प्रताप सिंह साल 2023 का विधानसभा चुनाव जीतकर वह मोहन यादव कैबिनेट में मंत्री बने हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article