देश

दिल्ली से पटना जा रहा था स्पाइसजेट का प्लेन, तभी अचानक फ्लाइट ने लिया यू टर्न, यात्रियों की थम गई सांसें; पायलट ने क्यों लिया ये फैसला?

दिल्ली से पटना आ रही स्पाइसजेट की विमान संख्या SG-497 को बीच रास्ते में तकनीकी खराबी आने के बाद वापस दिल्ली एयरपोर्ट डायवर्ट कर दिया गया। बताया जा रहा है कि यह विमान सुबह 11 बजे पटना एयरपोर्ट पर लैंड करने वाला था, लेकिन उड़ान के दौरान आई तकनीकी खराबी के कारण उसे बीच रास्ते से ही वापस दिल्ली भेजा गया।

Image

दिल्ली से पटना आ रही स्पाइसजेट की विमान संख्या SG-497 में आई तकनीकी खराबी।(फोटो सोर्स: ANI)

Photo : ANI

दिल्ली से पटना आ रही स्पाइसजेट की विमान संख्या SG-497 को बीच रास्ते में तकनीकी खराबी आने के बाद वापस दिल्ली एयरपोर्ट डायवर्ट कर दिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार, विमान में करीब 175 यात्री सवार थे। जैसे ही पायलट को तकनीकी खराबी की सूचना मिली, उन्होंने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए विमान को सुरक्षित तरीके से दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड करा दिया।

तकनीकी खराबी की वजह से विमान को भेजा गया वापस

बताया जा रहा है कि यह विमान सुबह 11 बजे पटना एयरपोर्ट पर लैंड करने वाला था, लेकिन उड़ान के दौरान आई तकनीकी खराबी के कारण उसे बीच रास्ते से ही वापस दिल्ली भेजा गया।

एयरलाइन सूत्रों के मुताबिक, विमान की तकनीकी खराबी को ठीक करने का काम चल रहा है और एक से डेढ़ घंटे के भीतर यह विमान फिर से पटना के लिए रवाना किया जाएगा।

Saket kumar
साकेत कुमारauthor

साकेत कुमार के पास मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का 18 वर्षों का लंबा अनुभव है। वर्तमान में वह Times Now Navbharat के पटना ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं और बिहार की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और ग्राउंड रिपोर्टिंग में गहरी पकड़ रखते हैं। उन्होंने अपने करियर के दौरान कई महत्वपूर्ण खबरों को कवर किया है और निष्पक्ष, तथ्यपरक और सटीक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। साकेट की रिपोर्टिंग में जमीनी हकीकत, गहन रिसर्च और दर्शकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने की प्रतिबद्धता साफ दिखाई देती है।

और पढ़ें
End of Article