देश

बारामूला जिले में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, जैश के दो आतंकी ढेर

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 30, 2022, 06:06 PM IST

Baramulla Encounter: आतंकवादियों के पास से एक AKS-74U और 3 मैगजीन, एक पिस्टल और उसकी मैगजीन, 2 गोलियां बरामद की गई है। क्षेत्र के लोगों से सावधान रहने और युवाओं से हिंसा का रास्ता न चुनने की अपील की गई है। इसी हफ्ते जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षाबलों ने आंतकवादियों के साथ मुठभेड़ में प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (जेएएम) के दो सदस्यों को मार गिराया था।

Image

बारामूला के एसएसपी रईस मोहम्मद भट।

Photo : ANI
KEY HIGHLIGHTS
  1. बारामूला जिले में सुरक्षबलों को मिली बड़ी कामयाबी
  2. मुठभेड़ में जैश के दो आतंकी ढेर
  3. आतंकियों के पास से हथियार और गोला-बारूद बरामद

Baramulla Encounter: जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में शुक्रवार को सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद (Jaish-e-Mohammed) के दो आतंकवादी मारे गए। बारामूला के एसएसपी रईस मोहम्मद भट ने बताया कि आतंकवादी यहां सेना भर्ती (अग्निवीर) रैली को निशाना बनाने और बाधित करने के लिए आए थे। साथ ही कहा कि खुफिया इनपुट के आधार पर सेना पुलिस और एसएसबी दलों ने इलाके की घेराबंदी के बाद एक गांव में तलाशी ली और एक मुठभेड़ में 2 अज्ञात आतंकवादियों को मार गिराया।

बारामूला जिले में मुठभेड़ में जैश के दो आतंकी ढेर

आतंकियों के पास से हथियार और गोला-बारूद बरामद

आतंकवादियों के पास से एक AKS-74U और 3 मैगजीन, एक पिस्टल और उसकी मैगजीन, 2 गोलियां बरामद की गई है। क्षेत्र के लोगों से सावधान रहने और युवाओं से हिंसा का रास्ता न चुनने की अपील की गई है। इससे पहले मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षाबलों ने आंतकवादियों के साथ मुठभेड़ में प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (जेएएम) के दो सदस्यों को मार गिराया था।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया था कि सुरक्षाबलों को कुलगाम के अहवाटू इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी, जिसके बाद वहां घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया गया। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी), कश्मीर, विजय कुमार ने कहा कि जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकवादी घेराबंदी वाले इलाके में मौजूद हैं। कुमार ने एक ट्वीट में कहा कि प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के दो स्थानीय आतंकवादी मुठभेड़ में मार गिराए गए । दोनों आतंकवादी कईं आतंकी गतिविधियों में शामिल रहे थे।

वहीं सोमवार को जम्मू कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद का एक आतंकवादी मारा गया था। पुलिस ने बताया कि जिले के बटपुरा गांव में मुठभेड़ में दो नागरिक और एक जवान भी घायल हो गया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षाबलों को कुलगाम के बटपुरा गांव में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी, जिसके बाद गांव की घेराबंदी की गई। उन्होंने बताया कि तलाशी अभियान उस समय मुठभेड़ में तब्दील हो गया, जब आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। पुलिस के एक प्रवक्ता ने ट्वीट कर कहा कि मुठभेड़ में सेना का एक जवान और दो नागरिक घायल हो गए। तीनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article