देश

Robert Vadra: रॉबर्ट वाड्रा को ED ने भेजा समन, जमीन सौदे मामले में किया तलब, बोले- 'मेरे खिलाफ एजेंसी का हो रहा दुरूपयोग'

ED Summons to Robert Vadra: ईडी ने रॉबर्ट वाड्रा को दूसरा समन दिया है, उन्हें जमीन सौदे मामले में तलब किया है और पूछताछ के लिए बुलाया है।

Image

रॉबर्ट वाड्रा को ED ने भेजा समन

ED Summons to Robert Vadra: कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा को ED ने समन भेजा है बता दें कि वाड्रा को लैंड डील मामले में पीएमएलए के तहत प्रवर्तन निदेशालय का समन भेजा गौर हो कि ईडी ने रॉबर्ट वाड्रा को दूसरा समन दिया है उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया गया है।

इससे पहले 8 अप्रैल को भी बुलाया था पर वाड्रा पहुंचे नहीं थे। ईडी की तरफ से जारी नए समन में आज यानी की 15 अप्रैल को हाजिर होने के आदेश दिए गए हैं। वहीं रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि 'मेरे खिलाफ एजेंसी का हो दुरूपयोग हो रहा है और मुझे जानबूझकर परेशान किया जा रहा है'

रॉबर्ट वाड्रा को 8 अप्रैल को भी समन जारी हुआ था, लेकिन वह उपस्थित नहीं हुए तो ईडी ने अब दूसरा समन भेजा है, बता दें कि यह मामला साल 2018 का है और गुरुग्राम में स्काईलाइट हॉस्पिटैलिटी और डीएलएफ के बीच 3.5 एकड़ जमीन के ट्रांसफर से जुड़ा है, इसमें धोखाधड़ी और नियमों के उल्लंघन के आरोप हैं।

समन मिलने के बाद कारोबारी रॉबर्ट वाड्रा अपने घर से ईडी कार्यालय पहुंच गए हैं, उन्होंने 'राजनीतिक प्रतिशोध' का आरोप लगाया। केंद्रीय जांच एजेंसी उनकी फर्म स्काईलाइट हॉस्पिटैलिटी से संबंधित कथित वित्तीय अनियमितताओं की जांच कर रही है।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article