देश

कंगना रनौत संसद में रहने के लायक नहीं…महिला सुरक्षा-किसानों पर बोलते हुए रॉबर्ट वाड्रा ने साधा निशाना

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा के पति रॉबर्ट वाड्रा ने किसान आंदोलन पर कमेंट के लेकर बीजेपी सांसद कंगना रनौत पर तीखा हमला किया है महिला सुरक्षा जैसे कई मुद्दों पर अपनी राय रखते हुए वाड्रा ने कंगना पर प्रतिक्रिया दी है।

Image

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा के पति रॉबर्ट वाड्रा ने कंगना रनौत पर साधा निशाना

KEY HIGHLIGHTS
  • रॉबर्ट वाड्रा ने किसानों के विरोध प्रदर्शन को लेकर टिप्पणी के लिए कंगना पर निशाना साधा
  • उन्होंने कहा कि कंगना रनौत संसद में रहने के लायक नहीं हैं
  • वाड्रा ने कंगना रनौत की शैक्षिक योग्यता पर भी टिप्पणी की

Robert Vadra on Kangana Ranaut: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के पति रॉबर्ट वाड्रा (Robert Vadra) ने किसानों के विरोध प्रदर्शन को लेकर टिप्पणी के लिए बीजेपी सांसद कंगना रनौत पर निशाना साधते हुए अपनी बात कही है, उन्होंने कहा कि कंगना संसद में रहने के लायक नहीं हैं, वाड्रा ने कंगना की शैक्षिक योग्यता पर भी टिप्पणी की।

रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि 'कंगना एक महिला हैं और मैं उनका सम्मान करता हूं, पर मुझे लगता है कि वह संसद में रहने के लायक नहीं हैं, वह पढ़ी-लिखी नहीं हैं और उनके संसद में रहने का कोई कारण नहीं है, मेरी राय में, वह लोगों के बारे में नहीं सोचती हैं, वह केवल अपने बारे में सोचती हैं।'

क्या कहा था कंगना रनौत ने जान लें

हिमाचल प्रदेश की मंडी से लोकसभा सांसद कंगना रनौत ने सोमवार को एक इंटरव्यू में कहा था कि किसान आंदोलन में लंबी प्लानिंग थी, इस दौरान भारत में बांग्लादेश जैसी स्थिति पैदा हो सकती थी, लेकिन देश के मजबूत नेतृत्व के कारण ऐसा नहीं हुआ, किसान आंदोलन में प्रदर्शन के नाम पर हिंसा फैलाई गई, कंगना ने कहा कि वहां रेप हो रहे थे, लोगों को मारकर लटकाया जा रहा था।

' सभी राजनीतिक दलों को महिला सुरक्षा के मुद्दे पर एक साथ आकर विचार करना चाहिए'

वहीं रॉबर्ड वाड्रा ने महिला सुरक्षा पर जोर देते हुए कहा कि सभी राजनीतिक दलों को महिला सुरक्षा के मुद्दे पर एक साथ आकर विचार करना चाहिए, कंगना रनौत ने बीते दिन अपने एक इंटरव्यू में कथित रूप से किसानों को लेकर विवादित टिप्पणी की थी। रॉबर्ट वाड्रा पूजा स्थलों का दौरा करने और दिव्यांग बच्चों सहित समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों से मिलने के लिए पहुंचे थे।

कंगना, राहुल गांधी और कांग्रेस नेताओं के निशाने पर आ चुकी हैं

भाजपा सांसद कंगना रनौत गुरुवार को दिल्ली तलब हुईं थीं कुछ दिनों पहले उन्होंने किसान आंदोलन पर विवादित बयान दिया था। विवाद बढ़ता और मामले की संवेदनशीलता देख भाजपा ने उनके बयान से खुद को अलग कर लिया और उन्हें इस तरह के बयान न देने की हिदायत भी दी। बताया जा रहा है कि इस बयान के लिए उन्हें दिल्ली बुलाया गया था,दिल्ली में उन्होंने पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। किसान आंदोलन पर अपने बयान के लिए कंगना, राहुल गांधी और कांग्रेस नेताओं के निशाने पर आ चुकी हैं।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article