बॉक्स ऑफिस

Dhamaal 4 Box Office Collection: 'धमाल 4' ने पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा, 8वें दिन किया इतना कलेक्शन

  • Authored by: अभय
  • Updated Jul 18, 2026, 07:24 AM IST

Dhamaal 4 Box Office Collection Day 8: अजय देवगन की लीड रोल वाली फिल्म धमाल 4 को रिलीज हुए 8 दिन पूरे हो गए हैं। फिल्म धमाल 4 ने 8वें दिन बॉक्स ऑफिस पर गदर काट दिया है।

Image

धमाल 4 ने 8वें दिन काटा गदर (Image Source: Dhamaal 4 Movie)

Dhamaal 4 Box Office Collection Day 8: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) और रितेश देशमुख की लीड रोल वाली फिल्म धमाल 4 (Dhamaal 4) रिलीज होने के बाद से काफी चर्चा में बनी हुई है। फिल्म धमाल 4 की कमाई को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। फिल्म धमाल 4 बॉक्स ऑफिस पर अब तक कई नए रिकॉर्ड बना चुकी है। फिल्म धमाल 4 को रिलीज हुए 8 दिन पूरे हो गए हैं। जिसके बाद फिल्म धमाल 4 की कमाई के नए आंकड़े सामने आ रहे हैं। फिल्म धमाल 4 ने 8वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कलेक्शन किया है।

100 करोड़ी हुई 'धमाल 4'

अजय देवगन और रवि किशन की फिल्म धमाल 4 एक बार फिर से अपनी कमाई को लेकर चर्चा में आ गई है। फिल्म धमाल 4 को रिलीज हुए 8 दिन हो गए हैं। फिल्म ने 8वें दिन बॉक्स ऑफिस पर एक नया रिकॉर्ड बना दिया है। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक संजय मिश्रा और अजय देवगन की फिल्म धमाल 4 ने 8वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 5.35 करोड़ रुपये कमाए हैं। इसी के साथ फिल्म धमाल 4 का कुल कलेक्शन 101.35 करोड़ रुपये हो गया है। फिल्म की कमाई के नए आंकड़े देखने के बाद मेकर्स के साथ-साथ फैंस भी काफी खुश नजर आ रहे हैं। लेकिन आपको बता दें कि फिल्म धमाल 4 की कमाई के ये आंकड़े अभी अनुमानित है, असल आंकड़ों में बदलाव देखने को मिस सकता है।

हिट साबित हुई फिल्म

फिल्म धमाल 4 इंडिया के साथ-साथ दुनियाभर में भी गदर काट रही है। फिल्म धमाल 4 ने दुनियाभर में 139.60 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। 200 करोड़ रुपये में बनी ये फिल्म 8 दिनों में अपने बजट की आधे से ज्यादा की कमाई कर चुकी है। फिल्म धमाल 4 को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article