आज की ताजा खबर, 18 जुलाई 2026 हिंदी न्यूज लाइव: सोनम वांगचुक पर हमले की कोशिश हुई, बोले- दीपके, स्काईरूट के विक्रम-1 रॉकेट के साथ आज अंतरिक्ष में जाएगा PM मोदी का विशेष संदेश
आज की ताजा खबर, 18 जुलाई 2026 हिंदी न्यूज लाइव: अमेरिकी सेना ने शुक्रवार को ईरान पर लगातार सातवीं रात हमले किए। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) ने इसकी पुष्टि की है। अमेरिकी सेना की कार्रवाई के बाद ईरान ने भी चेतावनी दी है कि कोई भी सीमा सुरक्षित नहीं रहेगी। भारत के निजी अंतरिक्ष क्षेत्र की एक और ऐतिहासिक उड़ान की तैयारी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विशेष संदेश आज स्काईरूट एयरोस्पेस के विक्रम-1 रॉकेट के साथ अंतरिक्ष में जाएगा। फ्रांस को सेमीफाइनल में स्पेन से हार मिली तो इंग्लैंड को अर्जेंटीना ने हराकर बाहर भेज दिया है। आज तीसरे स्थान के लिए फ्रांस और इंग्लैंड के बीच मुकाबला होना है। बता दें कि रविवार देर रात (भारतीय समयानुसार) फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके ने दावा किया है कि शुक्रवार शनिवार की दरमियानी रात जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन के दौरान कुछ लोगों ने सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को निशाना बनाने की कोशिश की। उनके अनुसार, वांगचुक की दिशा में एक पत्थर फेंका गया, हालांकि उन्हें कोई चोट नहीं पहुंची।
आज की ताजा खबर, 18 जुलाई 2026 हिंदी न्यूज लाइव: सोनम वांगचुक पर हमले की कोशिश हुई, बोले- दीपके, स्काईरूट के विक्रम-1 रॉकेट के साथ आज अंतरिक्ष में जाएगा PM मोदी का विशेष संदेश
यह हमले तेहरान द्वारा शांति वार्ता विफल होने के बाद से किए गए अब तक के सबसे बड़े हमलों के बाद हुए हैं, जिनमें कतर, कुवैत और जॉर्डन सहित अमेरिकी सहयोगियों को निशाना बनाया गया था ।
भारत के निजी अंतरिक्ष क्षेत्र की एक और ऐतिहासिक उड़ान की तैयारी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विशेष संदेश आज स्काईरूट एयरोस्पेस के विक्रम-1 रॉकेट के साथ अंतरिक्ष में जाएगा।
पीएम मोदी ने स्काईरूट को भेजे गए एक पोस्टकार्ड पर सिर्फ वंदे मातरम लिखा है। यह पोस्टकार्ड दुनिया भर के लोगों की शुभकामनाओं और आकांक्षाओं वाले सैकड़ों अन्य कार्डों के साथ पृथ्वी के वायुमंडल से बाहर जाएगा।
स्काईरूट एयरोस्पेस ने ने कहा कि विक्रम-1 टेस्ट फ्लाइट-1 पर ले जाए जा रहे पेलोड में एक बहुत ही खास चीज है, पीएम मोदी का हाथ से लिखा पोस्टकार्ड, जिस पर ‘वंदे मातरम’ लिखा है।
फ्रांस को सेमीफाइनल में स्पेन से हार मिली तो इंग्लैंड को अर्जेंटीना ने हराकर बाहर भेज दिया है। आज तीसरे स्थान के लिए फ्रांस और इंग्लैंड के बीच मुकाबला होना है। बता दें कि रविवार देर रात (भारतीय समयानुसार) फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने दावा किया है कि शुक्रवार शनिवार की दरमियानी रात जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन के दौरान कुछ लोगों ने सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को निशाना बनाने की कोशिश की। उनके अनुसार, वांगचुक की दिशा में एक पत्थर फेंका गया, हालांकि उन्हें कोई चोट नहीं पहुंची।
दिपके ने शुक्रवार देर रात सोशल मीडिया पर लिखी पोस्ट में कहा कि उन्होंने कुछ दिन पहले ही आशंका जताई थी कि प्रदर्शन को बाधित करने के लिए लोगों को भेजा जा सकता है। उनका दावा है कि यह जानकारी उन्हें पुलिस के एक अंदरूनी सूत्र से मिली थी। उन्होंने यह भी कहा कि यदि सोनम वांगचुक के साथ कोई अप्रिय घटना होती है, तो इसकी जिम्मेदारी सरकार पर होगी।
सोनम वांगचुक पर हमले की कोशिश हुई: दीपके